थाना रामगांव का एसपी ने किया औचक निरीक्षण
सफाई को लेकर थानाध्यक्ष को लगाई कड़ी फटकार।
बहराइच। आज देर रात्रि को पुलिस अधीक्षक जुगुल किशोर द्वारा जनपद की कानून व्यवस्था की स्थिति तथा थानों कोतवालियों की साफ सफाई आदि की जानकारी लेने के लिए थाना रामगांव का औचक निरीक्षण किया गया।

पुलिस कप्तान ने इस इस निरीक्षण के दौरान थाने पर पर्याप्त साफ सफाई नही पायी गयी जिस पर एसपी द्वारा थानाध्यक्ष रामगांव को कार्यालय, हवालात आदि की साफ सफाई हेतु निर्देशित किया,तथा सख्त हिदायत दी गयी कि भविष्य में यदि ऐसा पाया जाता है तो कार्यवाही की जाएगी।

अतहर महेंदी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





