Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeतेज धूप निकलने से तापमान में हुआ इजाफा

तेज धूप निकलने से तापमान में हुआ इजाफा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकलने से तापमान में इजाफा हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार हालांकि अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में मामूली बदलाव आने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

यूपी मौसम विभाग के निदेशक जे पी गुप्ता के अनुसार दिन में तेज धूप निकलेगी लेकिन बादलों की आवाजाही का दौर जारी रहेगा। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में कुछ बदलाव आ सकता है और कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में हालांकि मौसम साफ रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री, कानपुर का 23़ 3 डिग्री, बनारस का 22 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री और झांसी का 25़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि आंधी तूफान का खतरा अभी पूरी तरह से टला नहीं है। 11 मई तक मौसम में बदलाव आने के संकेत मिल रहे हैं। कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी और कहीं हल्की बारिश का अनुमान है।

बता दे कि मौसम विभाग ने उत्तरी भारत में भीषण आंधी और तूफान आने का अंदेशा जताने के बाद केंद्र सरकार ने 13 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रेदशों को अलर्ट जारी कर दिया गया है।

गौरतलब है कि बीते दिनों मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से नहीं लेने की वजह से राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान ने भीषण कहर ढाया और 100 लोगों की जान चली गई थी।

https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular