Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeतीन दिन से एक ही जगह बैठे सांप को गांव वाले पिला...

तीन दिन से एक ही जगह बैठे सांप को गांव वाले पिला रहे दूध

JOIN US-9918956492————————————-
तीन दिन से एक ही जगह बैठे सांप को गांव वाले पिला रहे दूध
गांव वाले कर रहे मंदिर बनवाने की तैयारी
मोहनलालगंज।  नगराम थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में पिछले दो दिनों से एक विशाल काय सांप एक ही जगह एक ही मुद्रा में बैठा है जिसको देखने के लिए आस पास के गांवों के लोगो का हुजूम लग गया है। गढ़ी गांव निवासी संजय पाण्डेय ने बताया कि कल गांव के ही शिवमंगल भीट के नजदीक अपने खेतों में पानी लगाए थे तभी उनकी नजर भीट पर बैठे एक विशाल काय सांप पर पड़ी जिसको इन्होने रुकने की बात कही और वो वहीं रुक गया  जिससे पूरा गांव इकट्ठा हो गया लेकिन सांप नही भागा जिसके बाद लोग अपने घरों को चले गए लेकिन दूसरे दिन फिर जब गांव वाले देखने पहुचे तब भी सांप को वही देख गांव वाले सांप को भगवान शिव का अवतार मान प्रसाद व दूध पिला रहे है। लोगो का कहना है कि दो दिनों से लोग सांप को छू रहे है प्रसाद खिला रहे है लेकिन सांप भागने व  किसी को नुकसान पहुचाने की बजाय वही विराजमान है। वहीं सांप विराजमान होने की बात के साथ साथ लोगो मे कई तरह की अफवाहें भी फैल रही है शिवमंगल का कहना है कि भीट से कुछ दूरी पर ही इनके खेत है जिसमे इंजन से अपने खेतों की सिचाई कर रहे थे कि अचानक इंजन बन्द हो गया जिसके बाद ये लोग सांप के पास आ कर सांप को किसी प्रकार का नुकसान न पहुचाने की बात कही तब जा कर इंजन वापस चालू हो सका। गांव वालों की भीड़ देख पास से गुजर रहे एक कार सवार ने कहा कि सब फालतू की बाते है तो उसकी कार खराब हो गयी। वहीं कुछ लोगो का कहना है कि कल रात को सांप इनके सपने में आकर नुकसान न पहुचाने की बात कह चमत्कार करने की बात कही। इन अफवाहों के बीच आस पास के लोग अपनी अपनी मिन्नते पूरी करने के लिए सांप के दर्शन को पहुच रहे है।
कुछ ग्रामीणों ने बताया कि आज से दस वर्ष पूर्व इसी जगह एक साँप और निकला था जिसको गांव के एक व्यकि ने मार दिया था जिसके बाद उसके परिवार के सभी सदस्य मर गए थे।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट———————
——————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular