JOIN US-9918956492———————————————
तीन तलाक की बील पास करने को लेकर मुस्लिम महिलाओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा
तीन तलाक को लेकर मुस्लिम महिलाओं के साथ राजधानी के अन्य महिला संगठन भी सक्रिय हैं। जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रपति से जल्द ही तीन तलाक की बील पास होने की मांग को लेकर महिलाओं ने न्याय की गुहार की
https://www.youtube.com/watch?v=VyFHApIPOo0&t=56s
राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी कार्यालय में सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने तीन तलाक की बील पास करने को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौपा। तीन तलाक से परेशान मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि तीन तलाक के चलते हैं मुस्लिम परिवार बिखर रहे हैं जिस पर जल्द से जल्द कानून बन जाए तो बेहतर होगा तलाक होने के बाद परिवार के बच्चे भी बिखर जाते हैं।

ज्ञापन सौंपने आई महिलाओं के साथ समाजसेवी शबनम पांडे और रुकसाना नकवी भी मौजूद रहीं। मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि यह बिल जल्द से जल्द राज्यसभा मे पास हो जाए तो समाज के अंदर से ये कुरीति भी समाप्त हो जाएगी।
समाज सेवी शबनम पांडेय का कहना है कि तीन तलाक के चलते हैं मुस्लिम परिवार बिखर रहे हैं जिस पर जल्द से जल्द कानून बन जाए तो बेहतर होगा तलाक होने के बाद परिवार के बच्चे भी बिखर जाते हैं।
वहीं रुखसाना नक़वी का कहना है कि तीन तलाक को समाप्त करने के इस बिल को मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के सदस्य जफरयाब जिलानी ने पूरी तरह से गलत करार दिया है उनका कहना है कि इस संबंध में मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड से राय मशविरा करके ही सरकार को आगे का कदम उठाना चाहिए।.
वहीं रुखसाना नक़वी का कहना है कि तीन तलाक को समाप्त करने के इस बिल को मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के सदस्य जफरयाब जिलानी ने पूरी तरह से गलत करार दिया है उनका कहना है कि इस संबंध में मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड से राय मशविरा करके ही सरकार को आगे का कदम उठाना चाहिए।.
——————————————————————————————————————-
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





