Wednesday, February 25, 2026
spot_img
HomeUncategorizedतारक मेहता का उल्टा चश्मा से गायब हुई दयाबेन क्या वापस नहीं...

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से गायब हुई दयाबेन क्या वापस नहीं आएंगी

सब टीवी के पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दिशा वकानी शो को जल्द छोड़ने वाली हैं. इस पर शो के प्रोडयूसर असित कुमार मोदी  का बयान सामने आया है.

उनका कहना है कि दिशा की बेटी अभी बहुत छोटी है. अभी उसके परिवार को दिशा की जरूरत है. लेकिन अभी हमने दि‍शा से वापसी को लेकर कोई बात नहीं की है. दिशा की ओर से भी शो छोड़ने को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं आई है. ऐसे में हम लोग ये नहीं कह सकते कि दिशा ने शो छोड़ दिया है.

पिछले दिनों स्पॉटबाय में छपी रि‍पोर्ट के मुताबिक दिशा की प्रेग्नेंसी के दौरान एक्ट्रेस के शो छोड़ने की खबरें सामने आई थीं. दिशा पिछले मैटरनिटी लीव की वजह ये कई महीने से शो से गायब हैं. उन्होंने पिछले साल सितंबर में शो के लिए आखिरी बार शूट किया था.

बता दें दिशा ने साल 2015 में मुंबई के चार्टेड अकाउंटेंट मयूर पाडिया से शादी की थी. हाल ही में उन्होंने पिछले साल नवंबर में एक बेटी को जन्म दिया था. खबरों के मुताबिक शो तारक मेहता….के मेकर्स नए चेहरे की तलाश में हैं.

बता दें दिशा इस सुपरहिट शो में जेठा लाल की वाइफ दयाबेन का किरदार निभाती हैं. अपने अनोखे अंदाज की वजह से उन्हें शो में काफी पॉपुलैरिटी मिली थी.शो में उनकी डायलॉग डिलीवरी का अंदाज बहुत ही निराला है. दया के रोल के लिए उन्हें अपनी आवाज बदलकर बोलना पड़ता है. इसके अलावा दिशा वकानी ‘जोधा-अकबर’, ‘देवदास’ ‘लव स्टोरी 2050’ और ‘मंगल पांडेय: द राइजिंग’ जैसी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular