Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeतानाशाही द्वारा किसानों की ज्वलंत समस्याओं को उजागर करने से रोका नहीं...

तानाशाही द्वारा किसानों की ज्वलंत समस्याओं को उजागर करने से रोका नहीं जा सकता

लखनऊ। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) उ0प्र0 राज्य मंत्रि परिषद ने किसानों की ज्वलंत मुद्दों पर लखनऊ में सम्पन्न किसान रैली में शामिल किसानों को बधाई दी है।राज्य मंत्रि परिषद ने योगी सरकार द्वारा किसानों को जुलूस न निकालने देने के लिए भाजपा सरकार की तीव्र निंदा की है और कहा है कि तानाशाही द्वारा किसानों की ज्वलंत समस्याओं को उजागर करने से रोका नहीं जा सकता। लोकसभा उपचुनावों में किसानों ने अपनी ताकत का एहसास करा दिया और भाजपा को हराकर स्पष्ट कर दिया कि किसान विरोधी, मजदूर विरोधी सरकार की नीतियों को चलने नहीं दिया जायेगा।


मंत्रि परिषद ने गोरखपुर, फूलपुर लोकसभा उप चुनाव में भाजपा को हराने के लिए जनता को बधाई दिया है और उम्मीद की है कि भविष्य में सभी वामपंथी, जनवादी ताकतें मिलकर साम्प्रदायिक तथा जनविरोधी भाजपा सरकार का मुकाबला करेंगी।


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular