Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeड्यूटी से वापस आ रहे पुलिस कर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी...

ड्यूटी से वापस आ रहे पुलिस कर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर गम्भीर रूप से घायल

ड्यूटी से वापस आ रहे पुलिस कर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर गम्भीर रूप से घायल
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज कोतवाली के सिसेंडी चौकी से रविवार की देर रात ड्यूटी कर वापस आ रहे बाइक सवार सिपाही डेहवा मोङ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गया।राहगीरो की सूचना के बाद मौके पर पहुँची मोहनलालगंज पुलिस ने गम्भीर रूप से घायल सिपाही को सीएचसी पहुँचाया।जहाँ डाक्टर नें सिपाही की हालत गम्भीर देखते हुये ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अ‌नुसार सिपाही गोपाल सिहं मोहनलालगंज कोतवाली के सिसेंडी चौकी में तैनात है रविवार की रात दस बजे के करीब ड्यूटी खत्म कर वापस बाइक से मोहनलालगंज कोतवाली आ रहे थे तभी डेहवा मोङ के पास पहुँचे ही थे की अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाइक सहित गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।राहगीरो की सूचना के बाद मौके पर मौके पर पुलिस जीप से पहुँचे इस्पेक्टरं धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा ने सिपाहियो की मदद सड घायल गोपाल सिहं को जीप से मोहनलालगंज सीएचसी पहुँचाया।जहाँ चिकित्सक ने हालत गम्भीर देखते हुये ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया।इस्पेक्टर धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा ने बताया सिपाही का इलाज ट्रामा सेन्टर में चल रहा है हालत सामान्य है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular