Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeजमीन कब्जाने के लिए बेवा के दुआर पर ट्रैक्टर से की जुताई

जमीन कब्जाने के लिए बेवा के दुआर पर ट्रैक्टर से की जुताई

जमीन कब्जाने के लिए बेवा के दुआर पर ट्रैक्टर से की जुताई
केराकत (जौनपुर) बेबस महिला के घर के दुआर की जमीन कब्जाने के लिए एक पड़ोसी ने ट्रैक्टर से जबरदस्ती जुताई कर दी। विरोध करने पर पिटाई भी की। महिला ने कोतवाली पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
कोतवाली क्षेत्र के पटखौली गांव की मंजू देवी की शिकायत है कि उसके पड़ोसी कपिल मुनि, विजयप्रकाश और संजीव आदि ने उसके दुआर की जमीन को ट्रैक्टर से जबरदस्ती जोत दिया। तथा वहां रखे नाद को फोड़ दिया।
मंजू की शिकायत है कि विरोध करने पर उसकी पिटाई की। इस दौरान जब उनका बेटा विकास छुड़ाने लगा तो लोगों ने उसे भी मारा। मंजू देवी के पति बेचन पाठक का निधन हो चुका है।
मंजू देवी ने कोतवाली पुलिस को नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular