Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeNationalछत्तीसगढ़ : स्टील प्लांट में धमाके से 6 की मौत, 14 झुलसे

छत्तीसगढ़ : स्टील प्लांट में धमाके से 6 की मौत, 14 झुलसे

Representational Image

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र में मंगलवार सुबह एक पाइप लाईन फटने से छह कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि 14 लोगो के घायल होने की ख़बर भी है.

दुर्ग ज़िले के पुलिस महानिरीक्षक जी पी सिंह का कहना है कि ज़िले के भिलाई शहर में स्थित भिलाई इस्पात संयंत्र में हुए हादसे में छह कर्मचारियों की मौत हुई है जबकि 14 अन्य घायल हो गए हैं.

सिंह ने बताया कि संयंत्र के कोक ओवन के करीब 25 से अधिक कर्मचारी काम कर रहे थे, उसी वक्त सुबह करीब 11 बजे अचानक पाइप लाईन में विस्फोट हो गया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए. इस घटना में अभी तक छह लोगों के मारे जाने की सूचना है.

इधर भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारियों ने बताया कि संयंत्र में कोक ओवन करीब कर्मचारी काम कर रहे थे तब वहां पाइप लाईन में विस्फोट हो गया. इससे कर्मचारी झुलस गए. अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल के कर्मी मौके पर मौजूद हैं. हालात पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular