Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeचोरो ने सीएनजी आटो चुराया वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

चोरो ने सीएनजी आटो चुराया वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

चोरो ने सीएनजी आटो चुराया वारदात सीसीटीवी में हुई कैद ।
पीजीआई  कोतवाली छेत्र के तेलीबाग के बंगाली टोला मोहल्ले में बीती रात घर के बाहर खड़ा ऑटो रिक्शा चोरी हो गया,सुबह सबेरे जब चालक ऑटो रिक्शा चलाने के लिए घर से निकला तो रिक्शा गायब था चालक ने घटना की सूचना अपने गाड़ी मालिक को दी,मालिक ने पीजीआई कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ ऑटो रिक्शा चोरी करने की तहरीर दी है।पुलिस मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
अनिलकुमार निवासी ओमनगर ,आलमबाग की ऑटो रिक्शा यूपी32-एफ एन-9452 को एक वर्ष से तेलीबाग के बंगाली टोला निवासी वासिउल्लाह चलाते हैं,वासिउल्लाह के मुताविक शुक्रवार रात करीब दस बजे ऑटो रिक्शा घर के बाहर खड़ी कर खाना खाने के बाद सो गए थे, सुबह जब उठे,और बाहर देखा तो
ऑटो रिक्शा गायब था।उन्होंने आसपास ढूढ़ने के बाद घटना की जानकारी गाड़ी मालिक को दी पुलिस के मुताविक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई है ,एक फुटेज मिली है,जिसमें मुँह पर कपड़ा लपेटे एक युवक ऑटो ले जाता नजर आया है, पहचान की कोशिश की जा रही है।मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular