Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeचोरी कर बुलेरो लेकर भाग रहे चोर ने पुलिस की गाड़ी देख...

चोरी कर बुलेरो लेकर भाग रहे चोर ने पुलिस की गाड़ी देख भागा चोर

चोरी कर बुलेरो लेकर भाग रहे चोर ने पुलिस की गाड़ी देख भागा चोर
मोहनलालगंज के कल्लीपूरब के टिकरा में ग्राम प्रधान की एक स्कूल के पास चाभी लगी खङी बुलेरो को स्टार्ट करने के बाद लेकर भगा युवक,सौ नम्बर पुलिस के पीछा करने पर गाङी छोङकर भागा युवक
प्रधान ने दर्ज कराया चोर के खिलाफ मुकदमा
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के कल्लीपूरब के टिकरा गाँव के बाहर सङक पर खङी ग्राम प्रधान हेतराम की चाभी लगी बुलेरो गाङी में मगंलवार की सुबह सवार होकर एक युवक गाङी स्टार्ट कर भगाने लगा प्रधान ने कन्ट्रोल रूम के सौ नम्बर पर अज्ञात चोर द्वारा गाङी चोरी कर भगाने की सूचना दी कन्ट्रोल रूम से सूचना प्रसारित होते के बाद पीआरबी- 16में तैनात दरोगा त्रियुगी नारायण पांडे ने सिपाहियों ने पीछा किया तो युवक गाङी को सिसेंडी के मीनापुर गाँव के पास  छोङकर भाग निकला।जिसके बाद मौके पर पहुँची सौ नम्बर पुलिस ने गाङी को कब्जे में लेकर मोहनलालगंज पुलिस को सूचना दी‌।सौ नम्बर पुलिस वाहन को लेकर थाने पहुँची।वही प्रधान की तहरीर पर पुलिस नें पीजीआई के तेलीबाग निवासी दीपक सिहं के खिलाफ चोरी की धाराओ में मुकदमा दर्ज किया है।
चोरी कर भागे युवक का नही ठीक मानसिक संतुलन
वही प्रधान की गाङी लेकर भागे युवक दीपक की एक महिला रिश्तेदार शिव कुमारी सिहं नें बताया युवक अत्यधिक नशा करने के चलते मानसिक सन्तुलन खो चुका था जिसे मोहनलालगंज के हरकंशगढी में स्थित नशा मुक्ति अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराने के लिये लाये थे जहाँ से दीपक भाग निकला ओर टिकरा गाँव में चाभी लगी बुलेरो गाङी को लेकर भाग ।वही कुछ घंटो बाद ही दीपक उन्नाव के सोहरामऊ थाने पहुँचकर परिजनो पर  पिटाई का आरोप लगाकर कार्यवाही की बात कही जिसके बाद पुलिस ने उसके बताये गये नम्बर पर फोन कर परिजनो को सूचना दी जिसके बाद परिजन निजी वाहन से दीपक को वापस लाकर उसको मेडिकल कालेज में भर्ती करा कर इलाज करा रहे है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट 
———————————————————————————————————————
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular