चारबाग के पास होटल में लगी भीषण आग, आग में जल कर पांच की मौत, दर्जन भर घायल
लखनऊ। चारबाग में सुबह सुबह लोगों के बीच अफरातफरी मच गयी। इस अफरातफरी का मुख्य कारण था चारबाग के एक होटल में लगी भीषण आग। देखते ही देखते होटल की इस आग ने भयंकर रूप ले लिया। आपको बता दें कि आज सुबह चारबाग के होटल में भीषण आग लग गयी। इस आग से भरी जान माल के नुकसान की खबरें सामने आरही हैं।

होटल से एक बच्ची का जला शव बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि 6 साल की बच्ची जिसका नाम नूरी नाम था की दम घुटने से हुई मौत हो गई। वहीं होटल में कई लोगों के फंसे होने की सूचना सामने आरही है। आग से पूरा होटल जलकर खाक हो गया।
फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियों मौके पर पहुंची तथा इसके साथ ही चार एम्बुलेंस की गाड़ियां वहां मौजूद रहीं जिनसे घायलों को उपचार के लिए ले जाया गया। सभी घायलों को ट्रमा ले जाया गया। खबर लिखे जाने तक पांच लोगों की मौत और 5 के घायल होने की सूचना सामने आई है। घायलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

आपको बता दें कि राजधानी के चार बाग इलाके में होटल इंटरनेशनल और विराज होटल में लगी आग से करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए जिनमें से पांच की मौत हो गई। जो लोग होटल में रुके थे उनमें से किसी का केजीएमयू मेडिकल कॉलेज में पेपर था तो किसी की पुलिस परीक्षा।
अभी भी कई कमरा बंद है जिसमें रखा सामान लगभग जल चुका है। सुबह 5:00 बजे लगी थी आग आग इतनी भीषण की थी देखते ही देखते विकराल रुप ले ली एक फोन से दूसरे होटल में लगी आग। बताया जा रहा है कि इस घटना को ले कर होटल मालिकों पर केस दर्ज किया जायेगा।
आग सबसे पहले होटल की फसलों में लगी फिर देखते ही देखते होटल की चारों बिल्डिंगों को अपने कब्जे में ले लिया। होटल में लगी आग को विकराल रूप लेने का कारण कहीं ना कहीं होटल में आग बुझाने के उपकरणों में कमी और कर्मचारियों की लापरवाही भी कही जा सकती है।
कई अभ्यर्थियों की पुलिस परीक्षा छूट गयी। अभ्यर्थी दूसरे शहर से राजधानी में परीक्षा देने आये थे और इस होटल में रुके थे लेकिन आग लगने की वजह से उनका पेपर छूट गया। घायलों की संख्या रुकने का नाम नहीं ले रही है लगातार बढ़ती जा रही है। आग पर काबू पा जाने के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस बुलंदशहर स्पेशल ले जाया जा रहा।
एसएसपी दीपक कुमार भी मौके पर मौजूद हैं और पूरे ऑपरेशन की अगुवाई कर रहे हैं। दीपक कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक करीब 5.30 बजे के करीब होटल से धुआं निकलने लगा। पुलिस को सूचना करीब 6.05 बजे दी गई। फिलहाल, सर्च ऑपरेशन जारी है। फस्ट फ्लोर पर सर्च चल रहा है। आग की वजह शार्ट सर्किट हो सकती है। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत हो रहा है कि बेसमेंट में आग लगी और ऊपर की तरफ बढ़ी। हादसे के वक्त 35 से 40 लोग मौजूद थे। सभी को निकाल लिया गया है। घटना के बाद से ही होटल प्रबंधन के लोग फरार हैं। जिसके बाद माना जा रहा है कि कहीं न कहीं लापरवाही हुई है। आपको बता दें कि मिल रही जानकारी के अनुसार मरने वालों की संख्या लगातार बढती जा रही है।
सतीश संगम की रिपोर्ट
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर





