चलती ट्रेन में खड़ा राज दौड़कर आ रही सिमरन

0
324
JOIN US-9918956492—————————————————
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े———————————- 
दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे का वो सीन आज भी लोगों को याद है जिसमें चलती ट्रेन में खड़ा राज दौड़कर आ रही सिमरन की मदद के लिए हाथ बढ़ाता है। हालांकि, यह फिल्मी सीन है लेकिन अब भारतीय रेलवे इस सीन का उपयोग कर रही है।

जी हां, अर्से बाद भारतीय रेलवे को यह सीन फिर याद आया है और उसका कारण भी ऐसा है जो आपको सोचने पर मजबूर करेगा। दरअसल, रेलवे ने देश में चलती ट्रेन में चढ़ने उतरने के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं के प्रति लोगों को आगाह करने के लिए दिलचस्प तरीका अपनाया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सुपरहिट फिल्म “दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे” के एक दृृश्य को याद करते हुए यात्रियों से ऐसा न करने की अपील की है।

फिल्म के इस आखिरी सीन में सिमरन (काजोल) चलती ट्रेन में सवार होती हैं। काजोल को सहारा देने के लिए राज (शाहरख खान) अपना हाथ बढ़ाते हैं। रेल मंत्री ने फिल्म के बेहद लोकप्रिय सीन का फोटो ट्वीट कर लोगों को दुर्घटनाओं के प्रति आगाह किया है और लिखा है, “दुर्घटना से देर भली…चलती ट्रेन में कभी न चढ़ें।”

रेल मंत्री ने “हैशटैग रेलवे के झरोखे से” के साथ जागरूकता फैलाने के लिए ऐसे कई दिलचस्प ट्वीट किए हैं। इसी प्रकार उन्होंने एक तस्वीर ट्वीट की जिस पर फिल्म का गाना “घर आजा परदेसी तेरा देस बुलाए रे….” लिखा है। इसके साथ उन्होंने लिखा, “हर उत्सव में आपको आपके परिवार तक पहुंचा कर खुशियों को कई गुना बढ़ाने वाली भारतीय रेल।” इसके अलावा, मंत्री ने रेल पटरियों पर शौच कर उसे गंदा न करने का भी अनुरोध किया है।

https://www.youtube.com/watch?v=CPvzcJMuhJk


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|

 

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here