ग्राम स्वराज योजना के तहत जिला अधिकारी ने चयनित गांव का किया निरीक्षण

मोहनलालगंज।भारत सरकार के ग्राम स्वराज अभियान के तहत लखनऊ जनपद के चयनित गाँवो में स्वास्थ विभाग द्वारा चलाये जा रहे मिशन इन्द्र धनुष टीकाकरण अभियान की जमीनी हकीकत जानने के लिये सोमवार को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा मोहनलालगंज ब्लाक के लालपुर गांव के स्वास्थ्य उपकेंद्र पहुंचे जहां उपकेंद्र पर मौजूद एनम नीलम से लाभार्थियों की लिस्ट की मांगी तो एनम से आधी अधूरी सूची मिली जिस पर एनम को फटकार लगाते हुये 0 से लेकर दो वर्ष के बच्चों की सूची तैयार करने की बात कही। जिसके बाद केंद्र पर अभियान के तहत हुए टीकाकरण का जायजा लिया जहाँ लालपुर के उपकेंद्र में 14 टीकाकरण में 7 बच्चों का टीकाकरण ही हो सका। इसके बाद जिलाधिकारी दखिना शेखपुर गांव में पंचायत भवन में चल रहे आंगनवाड़ी केंद्र पहुंचे जहां निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी की सूची व टीकाकरण हुए बच्चों की सूची में मिलान न होने पर मौजूद आशा बहु सुमन व एनम बबिता पर बिफरे। इस दौरान केंद्रों पर लिस्ट चस्पा न होने व रजिस्टर पर पूर्ण सूची का रिकॉर्ड न होने पर जिलाधिकारी ने फटकार लागई और केंद्रों पर सम्पूर्ण सूची चस्पा करने व रजिस्टर पर इंट्री करने की हिदायत दी और टीकाकरण में छुटे हुए बच्चों की जानकारी की तो एनम द्वारा गांव में बच्चे न होने की बात करते हुए बच्चे रिस्तेदारो के वहां चले जाने की बात कही तो जिलाधिकारी ने उन्हें परिजनो को फोन से सूचना कर बच्चो के टीकाकरण कराए जाने की सलाह देने की बात कही।वही वापसी के समय डीएम कौशल राज शर्मा ने मऊ गाँव में पीसीएफ के गेहूँ क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया इस दौरान ट्राली में गेहू लेकर तौल कराने पहुँचे भरसवा के किसान राजेश त्रिवेदी से गेहूँ पुराना होने की बात कही जिसपर किसान ने मशीन से गेहू की कटाई व मङाई होने की बात कहकर नया गेहूँ होने बात कही।किसान के गेहूँ को केन्द्र की बोरिया में भरता देख डीएम ने खाली बोरियों के वजन के बारे में पुछा तो केन्द्र प्रभारी ने खाली बोरी का वजन 500ग्राम होने की बात कही।जिसके बाद डीएम ने प्रभारी को किसानो के गेहू की तौल सही से करने के निर्देश दिये।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





