join us-9918956492——————
कोलकाता : कई बार एक छोटा सा प्रयास बड़े बदलाव ला सकता है. ऐसा ही प्रयास कोलकाता में एक रेस्तरां मालिक ने किया है. उसने उन गरीबों के लिए एक खास किस्म के फूड एटीएम की शुरुआत की है, जिन्हें एक वक्त का खाना भी नहीं मिल पाता. ये एटीएम होटलों और रेस्तरओं से बचा हुआ खाना इकट्ठा करता है इसके बाद गरीबों और जरूरतमंदों में ये खाना बांट दिया जाता है. दरअसल ये खाने से भरा 320 लीटर क्षमता का एक रेफ्रिजेरेटर है. जो जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाता है. कोलकाता में सांझा चूल्हा रेस्तरां समूह के सह-मालिक आसिफ अहमद ने इस ‘फूड एटीएम’ को शुरू किया है. इसके लिए उन्होंने तीन संस्थानों की मदद भी ली है. इसमें रोटरी, राउंड टेबल और जेआईटीओ शामिल हैं. इस एटीएम को पार्क सर्कस रेस्तरां के बाहर लगाया गया है, ताकि भोजन की बरबादी न हो और जरूरतमंदों को खाना खिलाया जा सके.

इस शुरुआत पर आसिफ अहमद का कहना है कि, “यह एक पारदर्शी दरवाजे वाला रेफ्रिजेरेटर है, जिसका प्रयोग खाने को स्टोर करने में किया जाता है. हम अपने ग्राहकों को यह सिखा रहे हैं कि वे बचे हुए खाने को पैक कर दान कर दें. हमारे रेस्तरां के अलावा शहर के लोग भी खाना दान करने के लिए आ रहे हैं. इसमें बिरयानी और रोटी प्रमुख हैं. इसके साथ ही वे इसमें ताजा खाना भी रख रहे हैं.”
https://www.youtube.com/watch?v=YLlPJE-deBw





