कुरेशी समाज ने किया रोजा अफ्तार का भव्य आयोजन
वरिष्ठ पत्रकार अनवार उर्दू प्रेस क्लब के अध्यक्ष हुसैन रहे मौजूद

कानपुर महानगर। जाजमऊ स्थित केडीए कालोनी में कुरेशी समाज के शेखू कुरेशी द्वारा रोजा अफ्तार का आयोजन किया गया। रोजा अफ्तार में सैकडो की तादात में रोजेदारों ने रोजा खोला, जिसके बाद नमाज अदा करी। शेखू कुरेशी ने बताया कि रोजेदार अल्लाह की याद करे, कोई गलत काम न करें। रोजे के बाद ईद अल्लाह का दिया हुआ फल है। रोजाअफ्तार में हाफिज मोहममद, किस्मत अली ने नमाज अदा कराई तथा अमन चैन की दुआ मांगी। इस अवसर पर शेखू कुरेशी, मोहम्मद इरशाद, आसिफ शहजाद, जीशान, मोहम्मद रईस, वरिष्ठ पत्रकार अनवार हुसैन, अमित गौतम, आसिफ कुरैशी, आदि लोग मौजूद रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





