कुत्ते ने जानवर को जख्मी किया तो दबंग ने गांव भर के कुत्तों को मार डाला,मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज।निगोहां के इम्लिहा खेडा गांव में आवारा कुत्ते द्वारा एक सुअर के बच्चे को काट लेने पर दबंग द्वारा गांव के ही एक किसान के घर के बाहर बंधे कुत्ते को बांके से काट कर मार डाला यही नही दबंग ने गांव के लगभग आधा दर्जन कुत्तों को दौड़ा दौड़ा कर मार डाला सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कुत्ते के मालिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं दबंग ने भी सुअर के बच्चे के मरने की तहरीर दी। निगोहा इम्लिहा खेडा गांव के रहने रामदेव जो गांव किनारे एक सुअर बाड़ा बनाए हुए है। मंगलवार की रात किसी अवारा कुत्ते ने इनके सुअर के दो बच्चों को काट कर घायल कर दिया।

जिससे गुस्साए रामदेव ने बांका लेकर गांव भर में कुत्तों को ढूंढ ढूंढ कर मारना शुरू कर दिया इसी क्रम में गांव के रहने वाले किसान कल्लू सिंह का पालतू कुत्ता घर के बाहर बंधा हुआ था रामदेव ने उसे भी बांके से काट कर मार डाला जिसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी।यह देख गांव के लोगों ने निगोहां पुलिस को सूचना कर दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को लेकर थाने चली आयी। और कुत्ता मालिक कल्लू सिंह की तहरीर पर रामदेव के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं रामदेव ने भी कल्लू सिंह के कुत्ते द्वारा उनके सुअर के बच्चे को काटकर जख्मी करने की तहरीर दी । पुलिस मामले की जांच कर रही।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





