कुँए में गिरे सांड़ को ग्रामीणों ने मिलकर बाहर निकाला
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज निगोहा थाना क्षेत्र के मीरखनगर गांव में सोमवार को एक कुए में सांड गिर गया।यह देखकर ग्रामीणो ने घन्टो मशक्कत की जब सफल नही हुए तो कंट्रोल रूम पर सूचना दी जिसके बाद पुलिस और फायर बिग्रेड के लोग पहुचे और घन्टो की मशक्कत के बाद गिरे सांड को बाहर निकाला।

मीरखनगर गांव के उमेश शर्मा ने बताया कि सोमवार की सुबह 5 बजे गांव के बीच खुले पड़े कुए में एक आवारा सांड गिर गया।जिसे देखकर ग्रामीणो ने कुए के नीचे उतर कर रस्सी के सहारे सांड को निकालने की कोशिश की पर सफलता नही मिली। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस और पीजीआई में फायर स्टेशन पर दी जिसके बाद फायर बिग्रेड के कर्मचारी मौके पर आए और घन्टो मशक्कत के सांड़ को बाहर निकाला और उसे गांव के किनारे जंगल मे जाकर ग्रामीणो ने छोड़ दिया।

मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





