Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeकिसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने दिया धरना

किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने दिया धरना

JOIN US-9918956492————————————————

किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी ने दिया धरना
गोरखपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी ने आलू किसानों के साथ धोखा, धान की खरीद में लूट, खाद बीज न मिलना, बिजली के दामों में बेतहाशा वृद्धि, गन्ना भुगतान का बकाया, ऋणमाफी में किसानों के साथ छल तथा किसानों की समस्याओं व बढते अपराधो को लेकर धरना दिया और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया ।


इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने अवधनामा संवाददाता से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में किसान बेहाल हैं सरकार किसानों के हित में कोई काम नहीं कर रही है, किसानों को यूरिया नहीं मिल रहा, आलू का उत्पादन करके किसान परेशान है, पिपराइच चीनी मिल के लिए अधिग्रहित जमीनों का सरकार ने अभी तक किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया। इसके अलावा मानबेला में भी किसानों से जबरदस्ती उनकी जमीन छीनी जा रही है । यह किसान विरोधी सरकार है ।

आज हमने एसडीएम के माध्यम से माननीय राज्यपाल को ज्ञापन दिया है और उनसे अपेक्षा की है कि वह सरकार को निर्देश दें कि किसानों की समस्याओं पर सरकार संवेदनशीलता से विचार करें। इस अवसर पर सपा के नगर अध्यक्ष हाजी जियाउल इस्लाम के साथ पार्टी के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

https://www.youtube.com/watch?v=2M-4A6bm_nM


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular