Monday, April 13, 2026
spot_img
HomeMarqueeकिशोरी को अगवा कर युवक ने किया दुराचार ,12 घंटे बनाये रखा...

किशोरी को अगवा कर युवक ने किया दुराचार ,12 घंटे बनाये रखा बन्धक

किशोरी को अगवा कर युवक ने किया दुराचार ,12घन्टे बनाये रखा बन्धक
मोहनलालगंज।निगोहाँ थाना क्षेत्र के एक गाँव में बुद्ववार की रात पङोसी के घर चार्जिगं पर लगे मोबाइल को लेने गयी किशोरी को लौटते वक्त रास्ते से पङोसी गाँव के एक युवक ने कुल्हाङी के दम पर मुँह दबाकर अगवा कर जगंल में ले जाकर कपङे उतरकर दुराचार करने के बाद  12घन्टे बन्धक बनाये रखा किशोरी के विरोध करने पर दबंग ने कुल्हाङी से पैर में कई वार कर बुरी तरह लहूलूहान कर सोमवार की सुबह मरणासन्न हाल में किशोरी को छोङकर मौके से भाग निकला।वही जगंल में किशोरी को मरणासन्न हालत में पङा देख ग्रामीणो ने किशोरी के परिजनो को सूचना दी‌।जिसके बाद मौके पर पहुँचे परिजन पीङिता किशोरी को घायल अवस्था में निगोहाँ थाने पहुँचकर पुलिस को आपबीती बताई।पुलिस ने निगोहाँ थाने पहुँचे के कई घन्टे बाद घायल किशोरी को मेडिकल के लिये सीएचसी भेजा जहाँ डाक्टर ने किशोरी की हालत बिगङती देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।निगोहाँ के एक गाँव निवासी महिला ने बताया बीते बुद्ववार कि रात आठ बजे के करीब उसकी 15वर्षीय बेटी मोहल्ले के एक घर में चार्जिग में लगा अपना मोबाइल लेने गयी थी लेकिन देर रात तक वापस नही आयी तो बेटे के साथ खोजबीन की गयी लेकिन देर रात तक कुछ पता नही चल सका।
गुरूवार की सुबह साढे नौ बजे के करीब गाँव के लोगो ने बेटी के बुरी तरह लहूलूहान व मरणासन्न हालत में जगंल में पङे होने की बात बताई जिसके बाद मौके पर पहुँचकर बेटी को साथ लेकर निगोहाँ थाने पहुँचकर बेटी को इलाज के लिये अस्पताल भेजे जाने की गुहार लगायी लेकिन पुलिस ने क ई घन्टे तक उसे इलाज के लिये भेजने की बजाय थाने में रोके रखा जब हालत बिगङी तो आनन-फानन में मोहनलालगंज सीएचसी भेजा तो होश आने पर किशोरी ने आप बीती माँ को बताते हुये बताया मोबाइल लेकर वापस आते वक्त पङोस के गाँव बकतौरीखेङा निवासी नरेन्द्र हाथ में कुल्हाङी लेकर आया ओर जान से मारने की धमकी देकर जबरन उसका मु्ह दबाकर उसे अगवा कर गाँव के पास जगंल में ले गया ओर उसके कपङे उतारकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने के साथ ही बन्धक बना लिया विरोध करने पर कुल्हाङी से घुटने व पैर में वार कर उसे बुरी तरह घायल कर मरणासन्न हालत में छोङकर भाग निकला।निगोहाँ इस्पेक्टंर चैपियन लाल ने बताया किशोरी को मेडिकल के लिये महिला अस्पताल भेजा गया है मेडिकल में दुराचार की पुष्टि होने पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।
तङपती रही किशोरी,लापरवाह बनी रही निगोहाँ पुलिस…
किशोरी को घायल अवस्था में परिजन साढे दस बजे के करीब निगोहाँ थाने लेकर पहुँचकर लहूलूहान हालत में तङप रही बेटी को पुलिस से तत्काल इलाज के लिये अस्पताल भेजे जाने की गुहार लगाते रहे लेकिन सवेदनहीन बनी निगोहाँ पुलिस किशोरी को कई घन्टे बाद सीएचसी लेकर पहुँची जहाँ से डाक्टर ने किशोरी की गम्भीर हालत को देखते हुये महिला जिला अस्पताल रेफर किया लेकिन निगोहाँ थाने से मेडिकल का कागज  आने के बाद साढे चार बजे के करीब किशोरी को एम्बुलेंस से लखनऊ भेजा गया।
राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular