JOIN US-9918956492—————————————————–
कालेज प्रबंधन ने रोजगार देने के नाम पर कालेज परिसर मे रेस्टोरेंट खुलवा दिया
मोहनलालगंज।निगोहां कस्बे में सत्यनारायण इंटर कालेज परिसर में युवाओं को रोजगार देने के नाम पर कालेज प्रबंधन ने नियम कानून को ताक पर रखकर रेस्टोरेंट और स्वीट हाउस का बोर्ड लगाकर कैबिनेट मंत्री से उदघाटन करा दिया।

इसके बाद ग्रामीणों में चर्चा का विषय है कि कालेज आने वाली छात्राओं से छीटाकशी की घटनाये बढ़ेंगी।निगोहां कस्बे में कभी मांर्डन स्कूल हुआ करता था और उसके बंद होने के बाद सन 1972 में उसी जगह पर निगोहां के पण्डित बनवारीलाल तिवारी ने संस्था का गठन कर भवन निर्माण कर जूनियर की कक्षाओ की शुरुआत की और आज इस कालेज में करीब 14 सौ छात्र छात्राएं पंजीकृत है। और इंटर तक की कक्षाये चल रही है। और पंडित बनवारीलाल के बाद कालेज के प्रबंधक श्रीकांत तिवारी बने और इसी बीच श्रीकांत ने कालेज परिसर के बाद दो दुकानों का निर्माण कराकर एक मे रेस्टोरेंट और एक मे स्वीट हाउस का बोर्ड लगाकर उद्यमिता सेवा संस्थान का गठनकर युवाओं को रोजगार देने के नाम प्रचार किया। कालेज के प्रधानाचार्य बीसी शुक्ला ने बताया कि कालेज के भीतर दुकानों के निर्माण की परमिशन जेडी से मिली है।जिसका पत्र उनके पास है।

कालेज के कार्यक्रम के नाम पर मंत्री को बुलाकर रेस्टोरेंट का उद्घाटन करा दिया
प्रबंधक श्रीकांत तिवारी ने कुछ दिन पहले एक कार्ड छपवाकर उद्यमिता सेवा संस्थान का उद्घाटन समारोह का कार्यक्रम का कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी को रविवार को बुलाया और इस दौरान मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहाकि यहा आकर पता चलाकि उन्हें उद्घटान करना है। उसके बाद रेस्टोरेंट और स्वीट हाउस का फीता कटवाकर उद्घाटन करा दिया।

उद्यमिता के नाम पर अभी कुछ नही
पूर्व ग्राम प्रधान अजय सिंह व ग्रामीणो ने बताया कि गांव से लेकर कस्बे तक सारी जमीन पर प्रबंधक ने बाउन्ड्री कराकर घेर लिया है औऱ उधमिता सेवा संस्था के नाम पर गांव के भीतर बोर्ड लगा दिये।पर अभी तक वहा कोई काम नही शुरू किया गया है। वही कालजे के भीतर दुकाने खोलने से वहां भीड़ जमा होगी और आये दिन छेडछाड जैसी घटनाएं बढ़ेंगी।इसको लेकर अधिकारियों से लेकर सीएम से शिकायत की गयी है।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट——————————————–
————————————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





