Tuesday, March 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeकांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा मछुआरों के मन की बात

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा मछुआरों के मन की बात

join us-9918956492————————————–
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————– 
गुजरात विधानसभा चुनाव की जंग को फतह करने के लिए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज महात्मा गांधी के गृह क्षेत्र पोरबंदर पहुंचे हैं. राहुल गांधी ने पोरबंदर के क्रीति मंदिर पर पहुंचे. पोरबंदर में माछीमार अधिकार सभा के लोगों ने राहुल का स्वागत किया. इसके बाद माछीमार अधिकार सभा के भरत भाई मोदी ने मछुआरों की समस्या से राहुल गांधी को अवगत कराया.

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुजरात के पोरबंदर में मछुआरों को जय राम जी करके अपना संबोधन शुरु किया. राहुल ने कहा कि पिछले तीन चार साल में टाटा नयनों दिखाई दी. टाटा नयनों को बनाने के लिए नरेंद्र मोदी ने 33 हजार करोड़ रुपये दिए. यूपीए सरकार ने जितना पैसा मनरेगा के लिए दिया. उतना पैसा मोदी ने टाटा को नयनों को बनाने के लिए दे दिया है.

राहुल ने कहा कि पिछले 22 साल में सारा काम पांच सात उद्योगपतियों के हित में मोदी में काम आए हैं.  मछुआरों के हित में कांग्रेस ने काम किया है. मछुआरों का संगठन कांग्रेस ने बनाया है. इसके पीछे मकशद है. जो काम किसान करता है वही काम मछुआरा करता है.

राहुल ने कहा कि मोदी के दस बीस उद्योगपति प्रदुषण फैला रहे हैं. इसके चलते मछुआरों को दूर तक मछली पकड़ने जाना पड़ता है.

राहुल ने कहा कि मोदी उद्योगपतियों को 33 हजार करोड़ रुपये दे रहे हैं, लेकिन किसानों को 300 करोड़ नहीं दिए हैं.मोदी ने नोटबंदी की आप लोग परेशान हुए लाइन में लगे, लेकिन सूट बूट वालों को लाइन में लगे हुए देखा.

राहुल गांधी मछुआरों के बीच पहुंचे हैं. माछीमार अधिकार सभा के लोगों ने अपनी समस्याओं को राहुल गांधी के सामने रखा. फिसिंग के लिए अलग से मंत्रालय बनाने की मांग की. मछुआरों की अलग पहचान होनी चाहिए. फिसिंग के लिए नीति बनाई जाए.

राहुल लगातार गुजरात के एक के बाद एक दौरे कर रहे हैं. इस कड़ी में आज फिर राहुल दो दिवसीय दौरे पर गुजरात है. कांग्रेस उपाध्यक्ष गुजरात के पोरबंदर में मछुआरों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद राहुल अहमदाबाद के दलित शक्ति केंद्र भी जाएंगे.

https://www.youtube.com/watch?v=ZPQde_k8FYA&t=12s


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular