Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeकठुआ पीड़िता का विरोध करते हुए उनका पुतला जलाया

कठुआ पीड़िता का विरोध करते हुए उनका पुतला जलाया

जौनपुर: शहर के पॉलीटेक्निक चौराहा से छात्रों के एक समूह ने उस 8 वर्ष की बच्ची को न्याय दिलाने हेतु जिसको जम्मू के कठुआ गांव मे एक धार्मिक स्थल पर ले जाकर एक नाबालिग व एक पुलिस वाला सहित चार लोगो ने पारी पारी से आठ दिनो तक सेक्स वर्धक दवाईया खिलाकर निर्दयता से रेप कर मार डाला था के विरोध मे जौनपुर शहर के विभिन्न मार्गों से शाम 7 बजे कैंडल मार्च निकाला जो कि शहर के पॉलीटेक्निक से होते हुए ओलन्दगंज से होते हुए शहर के जेसीज चौराहे से वाजिदपुर  होते हुए पुनः पॉलीटेक्निक चौराहे पर पहुच कर कठुआ पीड़िता के आरोपियों का विरोध करते हुए उनका पुतला जलाया।
लगभग दो दर्जन की संख्या में उपस्थित छात्रों में रेपिस्टो के खिलाफ आक्रोश देखने लायक था।
इन छात्रों की एक ही मांग थी जो भी दोषी है उनको फाँसी होनी चाहिए। इस जुलूस का नेतृत्व कर रहे छात्र आयुष सोनकर गुरू ,दिपक गुप्ता के नेतृत्व में दो दर्जन छात्रों ने जमकर विरोध किया ।जिसमें मुख्य रूप से आकाश सोनकर,शिवम पंडित,अरबाज सिद्दीकी,अहान राज सिह,आदि छात्र उपस्थित रहे।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular