Saturday, February 28, 2026
spot_img
HomeMarqueeऑपरेशन ऑल आउट के तहत कोतवाली रूदौली की पुलिस ने क्षेत्र में...

ऑपरेशन ऑल आउट के तहत कोतवाली रूदौली की पुलिस ने क्षेत्र में किया पैदल गश्त

ऑपरेशन ऑल आउट के तहत कोतवाली रूदौली की पुलिस ने क्षेत्र में किया पैदल गश्त
रुदौली (फ़ैज़ाबाद)कोतवाली रूदौली के अंतर्गत सभी चौकी इंचार्ज व् पुलिस कर्मी सड़कों पर बीती रात पैदल गश्त करते नज़र आये।इस दौरान कोतवाल भी सभी पुलिस कर्मियों की निगरानी करते व् स्वंय पैदल गश्त करते देखे गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 मनोज कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन ऑल आउट के अंतर्गत बीती रात 7 बजे से 9 बजे तक कोतवाली रुदौली के अंतर्गत किला चौकी इंचार्ज सुधांशु रंजन किला क्षेत्र में,नया गंज चौकी इंचार्ज राम चेत यादव नयागंज क्षेत्र में भेलसर चौकी इंचार्ज विनोद सिंह भेलसर क्षेत्र में व् शुजागंज चौकी इंचार्ज राजेश मिश्रा व् पवन राठौर शुजागंज बाजार में अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पैदल गश्त कर जनता को सुरक्षा का एहसास दिलाया।इस दौरान पुलिस कर्मियों ने संदिग्धों से पूंछतांछ की व् बेतरतीब खड़े वाहनों के स्वामियों को अपने वाहन इस तरह खड़े करने का निर्देश दिया की कही जाम की समस्या से आम जनता को जूझना न पड़े।कोतवाल रूदौली जयवीर सिंह ने भी सभी पुलिस कर्मियों की निगरानी की व् स्वंय भी पैदल गश्त किया।
ताहिर रिज़वी की रिपोर्ट
————————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular