एसएसपी शिकायते सुनने की बजाये पढते रहे किताब
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज मे सम्पूर्ण समाधान दिवस मे आये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्या सुनने के बजाय बैठे घंटो किताब पढ़ते नजर आये भले ही सूबे की भाजपा सरकार ने भले ही तहसील समाधान दिवस का नाम बदल कर सम्पूर्ण समाधान दिवस कर फरियादियों की समस्याओ का पूर्णतया निस्तारण करने का निर्देश जिला प्रशासन को दे रखे हे लेकिन लखनऊ के कप्तान दीपक कुमार शायद सरकार के निर्देशो को नही मानते है

मगंलवार को मोहनलालगंज तहसील मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौजूद डीएम से लेकर सीडीओ व एडीएम तक फरियादियों की शिकायते सुनने में व्यस्त दिखे तो ही सम्पूर्ण समाधान दिवस में मौजूद एस एसपी दीपक कुमार फरियादियों की शिकायते सुनके की बजाय तीन घन्टे तक कानून की किताबे पढने में व्यस्त दिखे।
मुकेश द्विवेदी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने





