एडवा ने किया जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन
– गरीब परिवारों का राशन ब्लैक किये जाने से आक्रोशित थी महिलायें
कोटेदारों पर निर्धारण से कम राशन देने का लगाया आरोप
– मनमाने ढंग से राशन वितरण पर जतायी नाराज़गी

कानपुर महानगर। राशन कोटेदारों की लापरवाही और समय से राशन न मिलने से त्रस्त महिलाओं ने आज अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) के तत्वाधान में जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारी महिलायें नगदी हस्तांतरण को लेकर नाराजगी जाता रही थी। उनका कहना था कि सब्सिडी की व्यवस्था भविष्य मे लागू न की जाये। सरकार द्वारा राशन की बढ़ी कीमतों पर भी इस समिति के सदस्यों ने गलत बताया।
अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की महामंत्री सुधा सिंह ने कहा कि आज गरीबी से बुराहाल लोगों की कोई नहीं सुनता है। उन्हें समय पर राशन नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि त्यौहार नजदीक आ रहा है और राशन दाता हर 2 महीने बाद कार्डों को निरस्त कर देता है। कोटेदार और जिम्मदारों द्वारा किये जा ऐसे कार्य से गरीब मज़दूर मजदूरी पर जाये या राशन कार्यालय के चक्कर लगाये।
सरकार द्वारा की जाने वाली सब्सिडी व्यवस्था पर महामंत्री ने कहा कि इसी दशा में गरीब परिवार के पुरुषों द्वारा सब्सिडी को अन्य खर्चों में ले लिया जायेगा और महिलाओं को राशन खरीदने की समस्या होगी।
मुख्य समस्याओं मे निर्धारित मात्रा से कम राशन बायोमेट्रिक मशीन पर अंगूठे का निशान न आने से राशन मिलने मे होने वाली दिक्कत और कोटेदारों का अभद्र व्यवहार आदि पर जिला आपूर्ति अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। एडवा महामंत्री को जिलापूर्ति अधिकारी अभिनव सिंह ने आश्वासन दिया कि शिकायत मिलने वाले कोटेदारों को चिन्हित कर कार्यवाही की जायेगी। डीएसओ ने इसके लिये तीन महीने का समय मांगा।
प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से महामंत्री सुधा सिंह, नीलम तिवारी, उर्मिला अवस्थी, सीमा कटियार, मालती यादव, धनपति यादव, पुष्पा पाण्डेय, माया, मुन्नी, सावित्री, माजरा बेगम, शमीम बेगम, विमला जनवादी, सहित सैकड़ों महिलायें मौजूद रहीं।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट





