Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeMarqueeएक योग्य इंस्पेक्टर की तलाश में

एक योग्य इंस्पेक्टर की तलाश में

एक योग्य इंस्पेक्टर की तलाश में गोरखपुर पुलिस
उप निरीक्षक बृजेश सिंह यादव के हाथ में है एक माह से कोतवाली थाने की कमान
मनव्वर रिज़वी
——————
गोरखपुर । पूरे एक माह बाद भी गोरखपुर पुलिस को कोई ऐसा योग्य निरीक्षक नहीं मिला जिस को शहर कोतवाली का कोतवाल बनाया जा सके । मामला थाना कोतवाली का है जहां आज से एक माह पहले एसएसपी रामलाल वर्मा ने अपने कोतवाली दौरे पर आनन-फानन में इंस्पेक्टर अरुण कुमार शुक्ला को लाइन हाजिर कर दिया था और पिछले दरवाज़े से एक उप निरीक्षक को कोतवाली थाने की कमान सौंप दी थी ।
बताते चलें कि वर्तमान में उप निरीक्षक बृजेश सिंह यादव के हाथों में थाना कोतवाली की बागडोर है और योगी के शहर का मुख्य थाना होने के बावजूद यहां एक आदत इंस्पेक्टर की तैनाती पिछले एक महीने से नहीं हो पा रही है । जबकि जनपद में तमाम योग्य इंस्पेक्टर मौजूद हैं जिनको यहां की कमान सौंपी जा सकती है। बहरहाल प्रदेश की तरह शहर का निजाम भी बदल चुका है और बदले हुए निजाम में पुरानी व्यवस्थाएं कब तक चलती हैं और कोतवाली थाने के लिए एक अदद योग्य इस्पेक्टर की खोज गोरखपुर पुलिस के आला अधिकारी कब पूरी कर पाते है यह देखना दिलचस्प होगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular