हॉन्ग-कॉन्ग। एक महिला 102 आईफोन की तस्करी कर रही थी। वह अपने इरादे में सफल भी हो जाती, लेकिन कस्टम अधिकारियों ने उसे अपने मंसूबे कामयाब होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
महिला हांगकांग से चीन के शेंझेन में इन मोबाइल की तस्करी करने के लिए जा रही थी। यह एक असामान्य घटना नहीं है क्योंकि हांगकांग में डिवाइस सस्ती कीमतों में मिलते हैं।
कस्टम अधिकारियों का संदेह था कि महिला किसी चीज की तस्करी कर रही है क्योंकि वह गर्मी होने के बावजूद ब्लाउज के ऊपर एक कार्डिगन पहने हुए थी। उसके हाथ और पैर अपेक्षाकृत पतले थे, जबकि उसका ऊपरी शरीर भारी दिख रहा था।
इसके बाद अधिकारियों ने उसकी तलाशी ली, जिसमें पाया गया कि उसने अपने कपड़ों के अंदर आईफोन छिपा रखे थे। इस कारण महिला का वजन करीब 40 पाउंड और बढ़ गया था।
अधिकारियों ने महिला के महिला के पास से अलग-अलग मॉडल और रंग के फोन बरामद किए हैं। हालांकि, फोन की सही कीमत का तो अनुमान नहीं है, लेकिन बताया जा रहा है कि इसकी कीमत हजारों डॉलर है।
——————————————————————————————————–