Thursday, March 12, 2026
spot_img
HomeUncategorizedएक पांच साल की बच्ची थी, जो ठंड से बचने के लिए...

एक पांच साल की बच्ची थी, जो ठंड से बचने के लिए लाश से लिपट कर सोती थी

join us-9918956492————
सोनी टीवी पर आने वाला सीरियल ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का कल का एपिसोड रोंगटे खड़े करने वाला था। शो में आए गुंज संस्था के संस्थापक अंशु गुप्ता ने एक पांच साल की बच्ची की कहानी सुनाई। जिसे सुनकर वहां बैठा हर शख्स हैरान था। यहां तक कि शो के होस्ट बिग बी को भी पहली बार में यकिन नहीं हुआ कि वह जो सुनकर रहे हैं वह सही सुन रहे हैं। दरअसल, शो में पहुंचे एक सोशल वर्कर ने दिल्ली में गरीबी में जी रहे उन लोगों की एक ऐसी कहानी बताई, जो उनकी आंखों देखी थी। 

शो के दौरान अपनी संस्था के बारे में बताते हुए अंशु गुप्ता ने बताया कि उन्हें यह आइडिया कहां से आया। अंशु ने बताया कि वह किसी स्टोरी के सिलसिले में दिल्ली की सड़कों पर घूम रहे थे और उन्हें तभी एक ऐसा व्यक्ति मिला जो सड़क पर पड़ी लावारिस लाश उठाने का काम करता था और उसकी एक पांच साल की बच्ची थी, जो ठंड से बचने के लिए लाश से लिपट कर सोती थी। जब उससे पूछा गया कि वह लाश से लिपट कर क्यों सोती है, तो उस पांच साल की बच्ची का कहना ता कि न लाश हिलती है और न ही परेशान करती है। इसलिए ठंड से बचने के लिए वह लाश से लिपट कर सो जाती है। यह सुनकर अंशु गुप्ता ने इस तरह के लोगों की मदद करने की सोची और गुंज संस्था बन डाली। यह संस्था 22 राज्यों में सहायता प्रदान कर रही है।

बता दें कि अंशु ने शो में अभिषेक बच्चन के साथ हॉट सीट शेयर की थी। और दोनों ने मिलकर 25 लाख रुपये जीते। यह प्राइज मनी जरुरतमंदों के काम के लिए डोनेट करेंगे। इतना ही अभिषेक की टीम ‘पिंक पैंथर्स’ को भी गेस्ट के रूप में बुलाय गया था। वैसे शो में बाप-बेटे की जोड़ी को देखना काफी दिलचस्प रहा। बिग बी को हॉट सीट पर बैठा कर अभिषेक ने कई सवाल किए। जो कि अमिताभ की फिल्मों से ही संबंधित थे। इतना ही नहीं अपनी फिल्म के डॉयलॉग पहचानने के लिए बिग बी को बी लाइफ लाइन यूज करनी पड़ी। 

https://www.youtube.com/watch?v=WibAR5bvXQM


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular