एक और महिला छेड़छाड़ की हुयी शिकर
योगी राज्य में बनाये गए एंटी रोमियों कानून का असर देखने को नहीं मिल रहा है जिसकी वजह से अभद्रता व छेड़छाड़ का मामला दिन दिन पर बढ़ता जा रहा है। ऐसे में प्रदेश के सबसे सुरक्षित जगह या यूँ कहे प्रशासन के ही क्षेत्र में ऐसा मामला सामने आया।

राजधानी लखनऊ के हाईटेक इलाके गोमतीनगर में मंगेतर को उसके घर छोड़ने जा रहे युवक सतीश सोनी और उसकी मंगेतर शालू से वहीँ के रहने वाले दबंगो ने अभद्रता की और विरोध करने पर लूट का प्रयास किया।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर दोनों को मारा पीटा और कार की चाभी छीन ली और मोबाइल लूटने का प्रयास किया। पीड़ित की माने तो विभव खंड के रहने वाले दबंग बी पी यादव, दुर्गेश यादव, अंजनी यादव और उसके पिता ने अभद्रता और लूट के प्रयास के बाद पुलिस को बताने पर देख लेने की धमकी भी दी ।पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में मुकद्दमा दर्ज कर करवाई की मांग की है। अब देखने वाली बात ये है की पुलिस इन दबंगो के साथ किस तरह से पेश आती है।





