join us-9918956492———
वाराणसी :(रोहनिया) शनिवार को उपजिलाधिकारी महोदया द्वारा संग्रह वसूली की समीक्षा नायब तहसीलदार व ए डब्ल्यू बी एन के साथ लगभग 3 घंटे तक किया गया। जिसमें तहसील स्तर के 10 बड़े बाक़ीदारो की पत्रावली को, तहसील के आर0 सी0 रजिस्टर, पेशी बही को देखा गया और उसमें जो भी कमियां पायी गयी उसे दुरुस्त करने के लिए नायब तहसीलदार व ए डब्ल्यू बी एन को निर्देशित किया गया।

आमीन को बुलाकर उनके डिमाण्ड रजिस्टर एवं वसूली को भी देखा गया तथा उसमें जो कमी थी उसे सही करने को कहा गया। तहसील स्तर के 10 बड़े बाक़ीदर व अन्य बड़े बाक़ीदारो के प्रति शख़्त से शख़्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।

उनके प्रति किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय। सभी बड़ी आर सी की पत्रावली तैयार कर ली जाय। जिन बकायेदारों ने अभी तक अपना बकाया पैसा जमा नही किया वो शीघ्र अतिशीघ्र बकाया पैसा जमा कर दे अन्यथा उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जायेगी|
https://www.youtube.com/watch?v=WibAR5bvXQM





