उत्पीड़न को लेकर व्यापारी मिले अपर जिलाधिकारी से कराया समस्याओं से अवगत
कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में महामंत्री विनोद गुप्ता की अध्यक्षता में एडीएम सिटी सतीश पाल से मिलकर व्यापारियों ने एडीएम सिटी व्यापारी उत्पीड़न की समस्याओं से अवगत कराते हुए महामंत्री विनोद गुप्ता ने बताया कि मंडी समिति नौबस्ता में व्यापारी विपिन एंड कंपनी को झूठे चोरी के आरोप में फंसाकर अचानक पंजाब पुलिस नौबस्ता चौकी इंचार्ज के साथ गिरफ्तार करने आ गयी, तभी व्यापारी ने कानपुर उद्योग व्यापार मंडल महामंत्री विनोद गुप्ता को सूचना दी, जानकारी पाकर तत्काल मंडी पहुंचे महामंत्री विनोद गुप्ता ने मामले की पूरी जानकारी की जिसमे व्यापारी ने बताया कि कानपुर का व्यापारी विपिन ने 152 टन चावल भोपाल की उज्ज्वल ट्रेडिंग कंपनी से जीएसटी के पक्के बिल पर खरीदा , उज्ज्वल ट्रेडिंग ने हरियाणा की पार्टी से पक्के बिल पर माल खरीदा किन्तु हरियाणा के व्यापारी को भोपाल के उज्ज्वल ट्रेडिंग कंपनी ने पैसे नही दिए जिस पर हरियाणा के व्यापारी ने उज्ज्वल कम्पनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर उसको गिरफ्तार कर लिया और उससे पैसे लेने के लिए जबरन कानपुर के विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया, आज पंजाब की पुलिस दोनों व्यापारियों को लेकर विपिन को गिरफ्तार करने मंडी पहुंचे, तभी महामंत्री विनोद गुप्ता ने पंजाब की पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि बिना जिलाधिकारी, बिना एसएसपी को सूचना दिया आप कैसे व्यापारी से बद्तमीजी कर सकते हैं हमारे बीच से हमारे निर्दोष व्यापारी को कोई नही ले जा सकता इसके बाद महामंत्री विनोद गुप्ता सभी व्यापारियों के साथ मंडी सचिव के पास पहुंचे सचिव ने महामंत्री विनोद गुप्ता के साथ मामले को संज्ञान में लेते हुए पंजाब पुलिस अधिकारियों को बुलाया और कहा कि हमारा व्यापारी पूर्णतः सही है और तब तक आप व्यापारी को और माल नही ले जा सकते जब तक डीएम स्वयं आदेश ना करें।

इसी कड़ी में आज 20 मार्च को व्यापारी डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे किन्तु डीएम की अनुपस्थित में एडीएम सिटी से मिलकर अपनी बात बताई एडीएम सिटी ने भी कहा कि मामला पूरी तरह सही है और जायज है बिना सिटी मजिस्ट्रेट और जिलाधिकारी की अनुमति के माल मंडी के बाहर भी नही जा सकता , सिटी मजिस्ट्रेट लखनऊ में है उनके वापस आने के बाद व्यापारी सिटी मजिस्ट्रेट से मुलाकात करेंगे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





