Wednesday, March 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeउत्तर प्रदेश में कदम रखने वालों का होगा भव्य स्वागत 

उत्तर प्रदेश में कदम रखने वालों का होगा भव्य स्वागत 

उत्तर प्रदेश में कदम रखने वालों का होगा भव्य स्वागत
यूपी में प्रवेश के लिए बनाए जाएंगे भव्य द्वार
लखनऊ। यूपी में सड़क मार्ग से प्रवेश करने वालों का अब भव्य स्वागत किया जाएगा । PWD की ओर से इस ग्रैंड वेलकम की तैयारी करते हुए 73 इंटरस्टेट रूट का चौड़ीकरण किया जा रहा है और वहां भव्य प्रवेश-द्वार बनाने के साथ-साथ सड़क पर लाईटिंग और ग्रीन बेल्ट भी डवलप करने की योजना पर काम किया जा रहा है ।
यूपी में बुनियादी ढांचे के बेहतर विकास के साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार खासा जोर दे रही है । सरकार की इसी मंशा के अनुरूप अब लोक निर्माण विभाग ने सड़क मार्ग से यूपी में प्रवेश करने वाले लोगों का भव्य स्वागत करने की योजना तैयार की है । लोक निर्माण द्वारा तैयार की गई इस योजना के अंतर्गत 73 इंटरस्टेट रूट पर यूपी की सीमा शुरू होते ही भव्य प्रवेश-द्वार बनाए जाएंगे । प्रवेश-द्वार का डिजाइन इतना खूबसूरत और भव्य होगा कि इसमें यूपी के विकास की तस्वीर नजर आएगी । इस एंट्री गेट में घुसते ही एक किमी. तक सड़क के दोनों ओर आकर्षक लाईटिंग की जाएगी और दोनों ही ओर ग्रीन बेल्ट भी डवलप की जाएगी। ताकि यूपी आने वाले लोगों का ग्रैंड वेलकम हो सके ।
लोक निर्माण विभाग की इस कार्ययोजना में यूपी को नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय सीमा से जोड़ने के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार जैसे राज्यों की सीमा से जोड़ने वाले 73 इंटरस्टेट रूट का चौड़ीकरण भी किया जाएगा । सभी रूट डबल लेन या उससे अधिक चौड़े बनाए जाएंगे और सड़क निर्माण की नई तकनीकि के इस्तेमाल से इनको विकसित किया जाएगा ।
2800 करोड़ की लागत से  लोक निर्माण विभाग ‘सेंट्रल रोड फंड’ स्कीम के तहत इन 73 इंटरस्टेट रूट की विकास योजनाओं को पूरा करेगी। जिसमें चौड़ीकरण के साथ भव्य प्रवेश-द्वार, लाईटिंग और ग्रीन बेल्ट डेवलपमेंट शामिल है । लोक निर्माण विभाग मार्च के महीने में ही इस कार्ययोजना की शुरुआत करेगी ।
सीमाब नक़वी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————
9918956492 को अपने मोबाइल में avadhnama news के नाम से सेव करे और अपना नाम जिला हमे व्हाट्सएप्प करें 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular