रुदौली फैज़ाबाद | रुदौली नगर पालिका परिषद के सभासद मुमताज़ व जे ई दीक्षा चौरसिया ने किया ईदगाह परिसर का निरक्षण ईद के मद्देनज़र शेखना वार्ड के सभासद मुमताज़ राइन व जे ई दीक्षा चौरसिया ने गुरुवार को ईदगाह क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

नगरपालिका परिषद् के अधिकारीगढ़ ईदगाह पहुंचे तथा ईदगाह क्षेत्र का निरीक्षण कर सुधार कराने के निर्देश दिए। इस दौरान शेखना वार्ड के सभासद ने ससुलबाद चौराहे पर ईदगाह मोड़ पर बने नाले पर सलोप बनाने और ईदगाह मार्ग पर जो गड्ढे है उनको भरवावाने को कहा जिसको लेकर उन्होंने ईओ नगर पालिका परिषद रुदौली से बात की और ईद से पहले ही सभी काम करवाने को कहा इस मौके पर नगर पालिका परिषद के सभासद मुमताज़ राइन जे ई तथा समस्त सफाई नायक मौजूद रहे |
ताहिर रिज़वी की रिपोर्ट
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





