Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeइसके बाद भी हवा सेहत के लिए नुकसानदायक

इसके बाद भी हवा सेहत के लिए नुकसानदायक

join us-9918956492——————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े——— 
राजधानी लखनऊ की हवा में सोमवार को मामूली सुधार दर्ज किया गया. सोमवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से राजधानी की हवा में एक्यूआई का स्तर 308 रिकॉर्ड किया गया. यह रविवार के एक्यूआई की तुलना में 45 अंक कम है. हालांकि इसके बाद भी हवा सेहत के लिए नुकसानदायक ही है.

सोमवार को लखनऊ के तीन क्षेत्रों लालबाग, अलीगंज और तालकटोरा में प्रदूषण का स्तर रिकॉर्ड किया गया. बहुत ख़राब कैटेगरी में बने हुए एक्यूआई की वजह से सूक्ष्मकण पीएम2.5 बताए गए हैं. इनके हवा में घुलने की वजह वाहनों का प्रदूषण और निर्माण कामों से उड़ने वाली धुल रोकने में लापरवाही बताई गई है.
रविवार को एक्यूआई 353 रिकॉर्ड किया गया था. इससे पता चला कि सोमवार को हवा में प्रदूषण का स्तर कम है.
गाजियाबाद सबसे अधिक प्रदूषित
गाजियाबाद-368
वाराणसी-350
आगरा-331
मुरादाबाद-320
लखनऊ-308
—————————————————————————————–
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular