Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeइमामबाड़ा स्टेट वक्फ़ में 1900 करोड़ के घोटाले की आशंका

इमामबाड़ा स्टेट वक्फ़ में 1900 करोड़ के घोटाले की आशंका

इमामबाड़ा स्टेट वक्फ़ में 1900 करोड़ के घोटाले की आशंका
जांच के दायरे में इमामबाड़ा स्टेट के मतवल्ली अदनान फर्रुख अली शाह “मियां साहब”
गोरखपुर। सीएम के शहर में बेतहाशा हो रहे अवैध व्यवसायिक निर्माण की पड़ताल में एक चौकाने वाला तथ्य प्रकाश में आया है। इन अवैध निर्माणों से होते हुए हमारी पड़ताल वक्फ़ की संपत्तियों तक जा पहुंची है।
इस समय वक्फ की करोड़ों रुपयों की आधा दर्जनों सम्पत्तियों पर बिल्डरों द्वारा अवैध व्यसायिक निर्माण चल रहा है। इतना ही नही बल्कि न जाने कितनी सम्पत्तियों को गुपचुप तरीके से बेचा जा चुका है।
इस समय बिल्डरों का एक गिरोह वक्फ़ नम्बर 67 गोरखपुर, यानी इमामबाड़ा स्टेट के मतवल्ली अदनान फर्रुख अली शाह से मिलकर इन सम्पत्तियों के बंदरबांट में लगा है। यह खुलासा  सेंट्रल वक्फ कमेटी के सदस्य व उत्तर प्रदेश और झारखंड वक्फ बोर्ड के इंचार्ज और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता, डॉक्टर सैयद एजाज अब्बास द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ को भेजे गए एक पत्र  के माध्यम से हुआ । इस पत्र में सुन्नी वक्फ नंबर 67 इमामबाड़ा स्टेट की वक्फ़ संपत्तियों में 1900 करोड़ के घोटाले की बात कही गई है।
बताते चलें कि अवध के नवाब आसफ़ुद्दौला द्वारा इमामबाड़े का निर्माण कराया गया और चढ़ावे के रूप में तमाम जायदाद बाबा रोशन अली शाह को भेंट में दी गई थी । इसके बाद अंग्रेज हुक्मरानों द्वारा इमामबाड़े को तमाम संपत्तियां देते हुए स्टेट का दर्जा दिया गया।
वर्तमान समय में गोरखपुर का  यह इमामबाड़ा सुन्नी वक्फ बोर्ड के हिस्से में है। सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य के पत्र को आधार माना जाए और 1900 करोड़ का वक्फ़ घोटाला यदि वास्तव में हुआ है तो शायद यह स्वतंत्र भारत का सबसे बड़ा वक़्फ़ घोटाला होगा।
फिलहाल सुन्नी वक्फ नंबर 67 इमामबाड़ा स्टेट की किन किन सम्पत्तियों का कैसे निस्तारण किया गया इसकी विस्तृत पड़ताल जारी है।
मन्नवर रिज़वी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular