Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeआम बागवानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

आम बागवानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

मलिहाबाद लखनऊ आप सोंचते होंगे की आम उत्पादन में मशहूर मलिहाबाद क्षेत्र आर्थिक रुप से  समृद्ध है, किन्तु ऐसा नहीं । मैंगो किसानो ने सीएम , व राज्यपाल को संबोधित करते हुए।  उपजिलाधिकारी के माध्यम से आम बागवानों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन।भाकियू लोकतांत्रिक ने एसडीएम ,के माध्यम से सूबे के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ को ,व राज्यपाल रामनाईक को पत्र लिखकर आम बागवानो की भूखमरी ,व आर्थिक परेशानी को शीर्षक बनाया।किसान अगुआकार राकेश चौहान ने बताया की किसान पिछले वर्ष की गड़बड़ फसल के चलते आम बागवान धराशायी हो गये हैं ।मौजूदा हालत में आम की फसल 18प्रतिशत के करीब है ,और किसानो की समस्याएं शीर्ष स्तर पर हैं।उपजिलाधिकारी मलिहाबाद को दिए पत्र में पीडित आम (मैंगो) किसानो की चौपट फसल व आर्थिक  समस्याओं पर ध्यान आकर्षित करने के लिए कहा गया है ।फलों के राजा आम जिसका जिक्र आते ही मुहँ में पानी आ जाता है ।

जी हाँ हम बात कर रहे हैं फलपट्टी क्षेत्र मलिहाबाद की ।आम की शानदार मिठास के लिए देश भर में मशहूर मलिहाबाद इन दिनों आर्थिक तंगी की चपेट में है।हर अनजान व्यक्ति  यह सोंचने पर मजबूर हो जाता है की मलिहाबाद फलपट्टी क्षेत्र में लगभग कृषि योग्य भूमि के हिस्से में आम के बाग.लगे हैं और गर्मी का सीजन शुरू होते ही आम बेंचकर पैसा कमा लेते हैं ।आम बागवान आजकल चिंतित होते नजर आ रहे हैं क्योंकि शासन ,व प्रशासन आम के सीजन में कुछ नामचीन हस्तियों को प्रदर्शनी   में बुलाकर शाबासी हासिल करते हैं।मलिहाबाद के किसान इस समय कमजोर फसल की वजह से परेशान हैं।जिन मध्यम व गरीब वर्ग के लोगों की बहन-बेटियों की शादी है वह कैसे अपने यहाँ समारोह का आयोजन करेंगे व कैसे जीवन यापन करेंगे।

https://www.youtube.com/watch?v=EDLtmFX4w9o

पंचदेव यादव की रिपोर्ट


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular