JOIN US-9918956492—————————————————–
राष्ट्र रक्षा महायज्ञ के आयोजन की घोषणा
भारतीय संस्कृति की आराधना के लिए 18 मार्च से होगा महायज्ञ

लखनऊ। श्री योगिनी पीठम के तत्वाधान में देश की सुरक्षा एवं समृद्धि के लिये आठ दिवसीय सांस्कृति महोत्सव राष्ट्र रक्षा महायज्ञ का आयोजन आगामी 18 मार्च से शुरू हो रहा है। इस महायज्ञ में देशभर के आध्यात्मिक गुरू हिस्सा लेंगे और सवा दो करोड़ मंत्रों का मंत्रोच्चार करेंगे वहीं इस दौरान 108 यज्ञ कुण्डों में यज्ञ भी होगा। लालकिला मैदान दिल्ली में हो रहे इस महायज्ञ के बारे में सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय महेश गिरी ने बताया कि राष्ट्र रक्षा महायज्ञ एक अनुष्ठान है, जिसका उद्देष्य हमारे देश की सुरक्षा, समृद्धि और प्रगति को प्रत्येक नागरिक की सोच का अटूट हिस्सा बनाना है. हम चाहते हैं कि देष भक्ति की भावना और राष्ट्र के प्रति समर्पण हर नागरिक की जीवन शैली का एक अभिन्न भाग बन जाए। हमारे देश की समृद्ध विरासत एवं गौरवशाली इतिहास को जीवंत करते हुये यह महायज्ञ एक भव्य सांस्कृतिक महोत्सव प्रस्तुत करेगा। यहां सनातन काल से चली आ रही भारतीय वैदिक विज्ञान की अनूठी झलक भी प्रस्तुत की जाएगी। महायज्ञ में प्रसिद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक गुरूओं, प्रमुख राजनेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और काॅर्पोरेट जगत के शीर्ष लोगों के भाग लेने की आशा है। देशभर में सभी की सहभागिता को बढ़ावा देने के लिये घी रथ यात्रा चलाई जायेगी, इसके माध्यम से हर घर से एक चम्मच घी की आहुति का आह्वान किया जायेगा, इसके बाद देवी रथ यात्रा आयोजित होगी, जिसके द्वारा देवी की प्रतिमा को राष्ट्र रक्षा महायज्ञ नगरी में लाया जायेगा। इस रथ यात्रा में बड़ी संख्या में महिलायें कलश यात्रा करेंगी, जिसके साथ विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी देखी जा सकेंगी। राष्ट्र रक्षा महायज्ञ के आठ दिनों के दौरान देश के नागरिकों द्वारा आठ संकल्प लिये जायेंगे, इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना को जाग्रत करना है, जीवन के विभिन्न आयामों को छूने वाले ये संकल्प प्रत्येक भारतीय के राष्ट्र के साथ उसके साझा जुड़ाव को मजबूत करेंगे। आठ दिन के इस सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान देश के जाने माले कलाकार प्रत्येक शाम को राष्ट्र की नृत्य, संगीत और लोक कलाओं की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हुये मंच पर भावपूर्ण प्रस्तुतियां देंगे।
———————————————————————————————————————
अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|





