Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeअक़ीदत के साथ मनाया गया हज़रत शेखु शाह का शाही पुल पर...

अक़ीदत के साथ मनाया गया हज़रत शेखु शाह का शाही पुल पर उर्स

जौनपुर: नगर के शाही पुल शेर वाली मस्जिद परिसर में स्थित हजरत शेख शाह बाबा का अकीदत  के साथ मनाया गया। शहर समेत बाहर से आए जायरीनों ने मजार पर चादरपोशी की और मुरादें मांगी।
सुबह सात बजे कुरआनख्वानी हुई। जोहर की नमाज के बाद दोपहर दो बजे जलसा सीरतुन्नबी का आयोजन किया गया।
मदरसा हनफिया के मौलाना मोहिउद्दीन अहमद ऐशाम जाफरी ने सीरत पर बोलते हुए हजरत शेखू बाबा सवाने हयात को बयान किया। उन्होंने नमाज की पाबंदी पर जोर दिया। शायरों और नातख्वाह ने नाते नबी का नजराना पेश किया तो लोग झूमने को विवश हो गए। नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर की सदाएं गूंजती रही। इस मौके पर अहमद हनीफ बनारसी, डा. पीसी विश्वकर्मा, आजम मछलीशहरी, यूनूस मछलीशहरी, नासिर जौनपुरी, रौनक जौनपुरी, एमएम अब्बास, अनवर जौनपुरी, अरशद खान, शकील मंसूरी, सभासद इरशाद मंसूरी, इमरान बंटी, नसीम सिद्दीकी आदि मौजूद थे। शेर वाली मस्जिद के पेश इमाम कारी जिया और प्रबंधक गुन्नू भाई  ने लोगों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular