Friday, February 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeअरविंद राजभर और माधुरी राजभर का सगाई समारोह

अरविंद राजभर और माधुरी राजभर का सगाई समारोह

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर मुद्दो और पिछड़ों के हक के लिए अपने ही सरकार के खिलाफ जंग लड़ने के लिए पूरे देश-प्रदेश के सुर्खियों में छाये रहते हैं।

अब अपने बेटे के शादी के रिशेप्शन में दिग्गजों को जुटाकर अपने सियासी ताकत का संदेश काशी से देना चाहते हैं। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के दो पुत्र डा. अरविंद राजभर राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव व अरुण राजभर राष्ट्रीय महासचिव हैं। डा. अरविंद राजभर का विवाह मऊ के प्रतिष्ठित राजभर परिवार की कन्या माधूरी राजभर से तय हुआ है।

अरविंद राजभर और माधूरी राजभर का सगाई समारोह पिछले दिनों लखनऊ में सम्पन्‍न हुआ था। माधूरी राजभर के पिता मनभरन राम राजभर बेसिक शिक्षा अधिकारी हैं। वह मूलत: मऊ जिले के भटिंडा ग्राम के रहने वाले हैं। माधूरी राजभर एमएड हैं और वर्तमान में बीएड कालेज में लेक्चरर हैं। दोनों जोड़ों का विवाह 21 जून को होगा। 24 जून को कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के पैतृक गांव फतेहपुर खौदा पोस्ट कटौना सिन्थोरा जनपद वाराणसी में रिशेप्शन समारोह आयोजित किया गया है। राष्ट्रीय महासचिव व कार्यक्रम के आयोजक अरुण राजभर ने बताया कि इस रिशेप्शन को यादगार बनाने के लिए हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव के विवाह में गठबंधन व विरोधी दल के बड़े नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। इसमे से अधिकांश राज नेताओं ने कार्यक्रम में आने की सहमति प्रदान कर दी है। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, सांसद उदित राज सोनकर, पत्रकार हेमंत शर्मा, राज्यसभा सदस्य अमर सिंह, राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर, शिवपाल यादव, प्रमुख सचिव महेश गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी, राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी, मंत्री दारा सिंह चौहान,अपना दल अध्यक्ष आशीष पटेल,पूर्व सपा अध्यक्ष,मुख्यमंत्री अखिलेश यादव,डीजीपी ओमप्रकाश सिंह, एडीजी रेलवे वीके मौर्या, आईजी जयनारायण सिंह आदि लोगों के आने की संभावना पूरी है। अरुण राजभर ने बताया कि वीआईपीयों के खाने-पीने से लेकर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किये गये हैं। राजनीतिक गलियारों में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर के शादी की चर्चा जोरों पर हैं। चर्चा के अनुसार कैबिनेट मंत्री शादी के बहाने 2019 लोकसभा चुनाव के पहले अपने सियासत के शक्ति का प्रदर्शन करेंगे।

सतीश संगम की रिपोर्ट 


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular