Tuesday, April 21, 2026
spot_img
HomeMarqueeअभी मुंबई का एक हादसा भुला नहीं पाए की एक और भयानक...

अभी मुंबई का एक हादसा भुला नहीं पाए की एक और भयानक हादसा हो गया

JOIN US-9918956492—————————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े———————————– 
मुंबई में पब हादसा अभी लोगों को भूला भी नहीं था कि एक और इमारत में आग लगने से 4 लोगों की मौत हो गई. गुरुवार देर रात मुंबई के मरोल इलाके में एक रिहायशी इमारत में आग लग गई जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 7 लोग घायल हैं. हालांकि आग पर काबू पा लिया गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात मुंबई के मरोल इलाके की मैमून मंज़िल नामक एक रिहायशी इमारत में तीसरी मंजिल पर आग लग गई. घटना देर रात करीब डेढ़ बजे की है. दमकल की 8 गाड़ि‍यों की मदद से आग को बुझा दिया गया है, कूलिंग का काम चल रहा है और इमारत के सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है.

सभी घायलों को कुपर और मुकुंद  अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया है, आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है. इससे पहले की कोई कुछ कर पाता, देखते-देखते आग ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया. चश्मदीदों के मुताबिक इमारत के अंदर फंसे लोग बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड अगर समय पर आ जाता तो इतनी बड़ी दुर्घटना नही होती.

फायर ब्रिगेड के मुताबिक देर रात करीब डेढ़ बजे पहले इमारत की तीसरी मंजिल में आग लगी. उस वक़्त उसमे 4 लोग मौजूद थे, जबकि उसके ऊपर वाले कमरे में 7 लोग मौजूद थे. घटना के बाद फायर ब्रिगेड ने 6 फायर फाइटर की मदद से करीब 30 मिनट में आग पर काबू पा लिया और अंदर फंसे दोनों कमरों के लोगों को बाहर निकाला. तीसरी मंजिल पर रहने वाले एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि ऊपर वाले कमरे में धुएं से बेहोश 7 लोगों का इलाज मुकुंद और कूपर अस्पताल के चल रहा है.

मरने वालों में 45 वर्षीय तसनीम कापसी, 15 वर्षीय सकीना कापसी, 8 वर्षीय मोइज कापसी और 70 वर्षीय कापसी शामिल हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular