अब पुलिस के जवान खाकी वर्दी की जगह स्‍मार्ट यूनिफॉर्म में नजर आएंगे

0
590

JOIN US-9918956492—————————-
अब पुलिस के जवान खाकी वर्दी की जगह स्‍मार्ट यूनिफॉर्म में नजर आएंगे जो देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में अलग-अलग मौसम की परिस्‍थितियों को देखते हुए डिजायन किया गया है।

ब्रिटिश युग की मौजूदा खाकी वर्दी पर रिसर्च के पांच सालों बाद अहमदाबाद के नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ डिजायन ने पुलिस के लिए स्‍मार्ट यूनिफॉर्म तैयार किया है। यह यूनिफार्म सभी राज्‍यों, केंद्रशासित प्रदेशों और सेंट्रल पैरामिलिट्री फोर्सेज के लिए होगी।

ब्‍यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट के साथ मिलकर पूरे यूनिफॉर्म को डिजायन किया गया है। इसमें शर्ट, ट्राउजर, बेल्‍ट, कैप, जूते, बिल्‍ला और जैकेट के अलावा रेनवियर और हेड गियर भी है। इस संबंध में सभी राज्‍यों की पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्सेज को रिपोर्ट भेज दिया गया है।

देश के विभिन्‍न हिस्‍सों में अलग अलग मौसम की स्‍थितियों को देखते हुए नए यूनिफॉर्म को डिजायन किया गया है। 9 राज्‍यों की पुलिस व आम जनता से लिए गए इनपुट के अनुसार मौजूदा यूनिफॉर्म में काफी खामियां हैं। इसकी फिटिंग और शेड्स हर राज्‍य के अनुसार वहां के पुलिसवालों के लिए बदलती जाएगी।

इस खाकी वर्दी की फैब्रिक काफी मोदी है जो गर्मी के मौसम के लिए उपयुक्‍त नहीं है। साथ इसमें आवश्‍यक सामानों के लिए भी पर्याप्‍त जगह नहीं है। इसके साथ पहनी जाने वाली कैप स्‍मार्ट तो है पर जाड़े के मौसम के अनुसार नहीं है और तो और हेल्‍मेट भी वजनी है। मेटल की बनी बेल्‍ट काफी चौड़ी है जो झुकने पर पेट में चुभती है।

https://www.youtube.com/watch?v=kMFCjzj29nE&t=1s


अवध न्यूज़ के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडिओ के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadh news सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है 
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here