अधिवक्ता की हत्या के विरोध में पुतला फूंका

0
479
अधिवक्ता की हत्या के विरोध में पुतला फूँका
मोहनलालगंज में सैकङो अधिवक्ताओ ने प्रदर्शन कर फूका पुलिस प्रशासन का पुतला,मृतक अधिवक्ता के परिजनो को 50लाख की आर्थिक सहायता दिये जाने की माँग
मोहनलालगंज।इलाहाबाद में बीते गुरूवार को अधिवक्ता राजेश कुमार श्रीवास्तव की सरेराह बदमाशो द्वारा गोली मार कर हुयी हत्या के विरोध में शुक्रवार को मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुन्दर लाल धीमान व महामंत्री ललित मिश्रा के नेतृत्व में सैकङो अधिवक्ताओ ने शोक प्रस्ताव पारित कर मृतका अधिवक्ता के परिजनो को शासन द्वारा 50लाख रूपये की आर्थिक मदद के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व हत्यारो को गिरफ्तार कर फाँसी दिये जाने की माँग करते हुये पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुये तहसील के मेन गेट पर पुतला फूका‌।वही मौके पर पहुँचे तहसीलदार शम्भू शरण को बार एसोसिएशन के महामंत्री ललित मिश्रा ने जिलाधिकारी को ज्ञापित  ज्ञापन सौपा।महामंत्री ललित मिश्रा ने बताया मोहनलालगंज बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों व अधिवक्ताओ की मौजूदगी में शोक प्रस्ताव परित करने के बाद सभी अधिवक्ता एक दिवस के लिये न्यायिक कार्यो से विरत रहे।प्रदर्शन करने वालो में पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्रवण यादव,विजय जायसवाल कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य ,प्रदीप त्रिपाठी सुरेश सिंह वैभव द्विवेदी,रिशी मोहन द्विवेदी सहित सैकङो अधिवक्ता मौजूद रहे।
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here