Tuesday, April 21, 2026
spot_img
HomeTechnologyअगर अभी तक नहीं देखा 10 रुपये का नया नोट तो अब...

अगर अभी तक नहीं देखा 10 रुपये का नया नोट तो अब देखे

JOIN US-9918956492———————————————————-
अपने व्हाट्सप्प ग्रुप में 9918956492 को जोड़े—————————————– 
केन्द्रीय रिजर्व बैंक ने महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में 10 रुपये मूल्य के बैंकनोट जारी कर दिए हैं. चॉकलेटी रंग की इस नई करेंसी का जल्द संचार शुरू कर दिया जाएगा. 10 रुपये की नई नोट पर रिज़र्व बैंक के गवर्नर डॉ. उर्जित आर. पटेल के हस्ताक्षर होंगे.

नई करेंसी के पृष्ठभाग पर सूर्य मंदिर,कोणार्क का चित्र है जो देश की सांस्कृतिक विरासत का चित्रण करता है. नोट का आधार रंग चॉकलेट भूरा है. नोट के अग्र और पृष्ठ दोनों भागों पर अन्य डिज़ाइन, ज्यामितिक पैटर्न हैं जिन्हें समग्र रंग योजना के साथ संरेखित किया गया है.

रिज़र्व बैंक द्वारा पहले की श्रृंखलाओं में जारी 10 रुपये के पुरानी करेंसी भी पूरी तरह से वैध मुद्रा बनी रहेगी.

महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में 10 रुपये की नई करेंसी पर चित्र और मुख्य विशेषताएं:

नई करेंसी की 15 खास बातें:

करेंसी (आगे)

1. मूल्यवर्ग अंक 10 के साथ आर-पार मिलान,

2. देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक १०,

3. मध्य में महात्मा गांधी का चित्र,

4. सूक्ष्म अक्षर ‘RBI’, ‘भारत’, ‘INDIA’ और ‘10’,

5. ‘भारत’ और RBI उत्कीर्ण लेखों के साथ विंडोड गैर-धातुयी सुरक्षा धागा,

6. महात्मा गांधी के चित्र के दायीं तरफ गारंटी खंड, वचन खंड सहित गवर्नर के हस्ताक्षर तथा भारतीय रिज़र्व बैंक का प्रतीक,

7. दायीं ओर अशोक स्तंभ प्रतीक,

8. महात्मा गांधी का चित्र और इलेक्ट्रोटाइप (10) वॉटरमार्क,

9. संख्या पैनल जिसमें ऊपर बायीं ओर तथा नीचे दायीं ओर छोटे से बढ़ते आकार के अंक।

करेंसी (पीछे)

10. नोट के बायीं तरफ मुद्रण वर्ष,

11. स्लोगन सहित स्वच्छ भारत लोगो,

12. भाषा पैनल,

13. सूर्य मंदिर,कोणार्क का चित्र,

14. देवनागरी में मूल्यवर्ग अंक १०

15. बैंकनोट का आकार 63 मिमी x 123 मिमी होगा.

https://www.youtube.com/watch?v=eBIyfSqbc0o


अवधनामा के साथ आप भी रहे अपडेट हमे लाइक करे फेसबुक पर और फॉलो करे ट्विटर पर साथ ही हमारे वीडियो के लिए यूट्यूब पर हमारा चैनल avadhnama सब्स्क्राइब करना न भूले अपना सुझाव हमे नीचे कमेंट बॉक्स में दे सकते है|
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular