लखनऊ।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर सी.एस. सी. ई गवर्नेन्स सर्विसेज इंडिया लिमिटेड एवं लखनऊ पुलिस के सहयोग से 8 मार्च पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कोतवाली चौक में किया गया। जिसमे वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण, महिला स्वाभिमान के बारे में महिलाओं को जागरूक किया।

जिसमे एस पी वेस्ट विकास चंद्र त्रिपाठी ने उपास्थि होकर महिलाओ को जागरूक किया एवं बधाई दिया। इसके साथ ही चौक, लखनऊ बस्तियों में जागरूकता अभियान भी चलाया गया, जिसमे जिला प्रबंधक आशुतोष सिंह एवं शशांक गंगल ने महिलाओं को कॉमन सर्विस सेंटर के बारे में जानकारी दी औऱ सैनेटरी पैड सहित अन्य जानकारियाँ दी एवं अन्य विषयों पर भी जागरूक किया।
पंचदेव यादव की रिपोर्ट





