Saturday, April 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeज़ुबैर नौशाद ने दिल्ली में किया धामपुर का नाम रौशन!

ज़ुबैर नौशाद ने दिल्ली में किया धामपुर का नाम रौशन!

धामपुर – एस बी वी स्कूल में पढ़ने वाले धामपुर के ज़ुबैर नौशाद अंसारी ने 56 वे यूथ पार्लियामेंट कॉम्पटीशन में बेहतरीन परफार्मेंस देकर ना सिर्फ़ अपने स्कूल बल्कि अपने स्टाफ और धामपुर का सर फ़ख़र और गौरव से ऊंचा कर दिया! याद रहे कि ज़ुबैर नौशाद मौहल्ला पहाड़ी दरवाज़ा धामपुर के रहने वाले नौशाद अंसारी के होनहार बेटे हैं जिसका मज़ाहिरा और प्रदर्शन उन्होंने 56 वे यूथ पार्लियामेंट कॉम्पटीशन में हिस्सा लेकर किया इस कांपटीशन में स्कूल के और बच्चों ने भी हिस्सा लिया था जिनमें शादाब ख़ान, साक़िब ख़ान, मौहम्मद फ़ैज़, रजनीश कुमार,फ़ैज़ शेख़ और तालिश ख़ान ने भी हिस्सा लिया! ज़ुबैर नौशाद अंसारी को शानदार प्रदर्शन करने के लिए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल साहेब ने ट्राफी देकर सम्मानित किया! ज़ुबैर नौशाद अंसारी की इस परफार्मेंस से स्कूल के प्रिंसिपल जनाब गय्यूर अहमद, मौहम्मद नासिर और मौहम्मद जावेद डॉ रफ़त मसऊद पत्रकार, इरशाद अंसारी, डाक्टर आफ़ाक़ फ़ैज़, अल्तमश एडवोकेट, हकीम इफ़्तिख़ार ज़ैदी, इरफ़ान मंसूरी, नौशाद सलमानी शायर इरशाद धामपुरी, शहर इमाम धामपुर मुफ़्ती मौहम्मद क़मर क़ासमी, डाक्टर वसी उर रहमान, पत्रकार सैयद साजिद अली,अनीस ख़ान, खुर्शीद अंसारी, ज़ुल्फ़िकार मंसूरी,तहसीन ज़ैदी,मेराज फरीदी, हाजी चांद, मास्टर फ़रीदुर रहमान, डाक्टर आसिफ़ अंसारी, नौशाद आलम शाद, मास्टर शमशेर,वसीम पत्रकार,कारी इरशाद और मौहम्मद अमीन ने मुबारकबाद पेश करते हुए ज़ुबैर नौशाद अंसारी के उज्जवल भविष्य की कामना की है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular