Wednesday, May 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshGorakhpurभाजपा के स्थापना दिवस पर युवा मोर्चा ने निकली बाइक रैली

भाजपा के स्थापना दिवस पर युवा मोर्चा ने निकली बाइक रैली

गोरखपुर ।भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर युवा मोर्चा ने बाइक रैली का आयोजन किया। यह रैली सहजनवां रेलवे स्टेशन से निकलकर पिपरौली ब्लॉक मुख्यालय पर समाप्त हुई।भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस और उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार के सफल आठ वर्ष पूर्ण होने पर युवा मोर्चा के संयोजक महेंद्र सिंह बीरू,राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में बाइक रैली निकाली गई।

मुख्य अतिथि विधायक प्रदीप शुक्ला ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संगठन में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।संगठन में यूथ मजबूत तो बूथ मजबूत की धारणा पर कार्य करना होगा।केंद्र और प्रदेश की सभी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति  तक पहुंचे।निवर्तमान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह ने रैली को रवाना किया।रैली रेलवे स्टेशन से निकलकर थाना चौराहा,गीडा, बोकटा,जीरो प्वाइंट होते हुए पिपरौली ब्लॉक मुख्यालय पर पहुंची।इस दौरान ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव,छोटेलाल मौर्या,चेयरमैन प्रभाकर दूबे,ब्लॉक प्रमुख शशिप्रताप सिंह,संजय शुक्ला,विकास सिंह,मनोज जैसवाल,हिमांशु सिंह,रविप्रताप सिंह,इंद्रकुमार निगम,शिवचरण प्रसाद,सूर्यनाथ विश्वकर्मा,नागेंद्र सिंह, नरेंद्र शुक्ला,सुनील निगम हिमांशु सिंह,यशवंत यादव,गोविंद मिश्रा,राम बुझारत पासी,शैलेन्द्र पाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular