Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeMarqueeरांची में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

रांची में युवक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका

रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के यमुना नगर में रहने वाले निरंजन प्रसाद की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके परिजनों ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनके बेटे की जहरीला पदार्थ देकर हत्या की है।

मृतक के पिता बिहारी प्रसाद ने कहा कि उनका बेटा मंगलवार की रात करीब 12 बजे घर लौटा था। सुबह चार बजे के करीब जब निरंजन का छोटा भाई उसे उठाने गया, तो देखा की निरंजन के मुंह से झाग निकल रहा है और वह अचेत पड़ा हुआ है। इसके बाद निरंजन को तुरंत रिम्स अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस बाबत सुखदेव नगर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। पूरे मामले की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular