Wednesday, May 14, 2025
spot_img
Homekhushinagarहार्ट अटैक से युवक की मौत, शव आते ही परिजनों में मचा...

हार्ट अटैक से युवक की मौत, शव आते ही परिजनों में मचा कोहराम

अवधनामा संवाददाता

अहिरौली क्षेत्र के सितुहिया टोला पोखरभिंडा का मामला

अहिरौली बाजार, कुशीनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम सितुहिया टोला पोखरभिंडा निवासी एक 30 वर्षीय व्यक्ति की हृदय गति रुकने से विदेश में मौत हो गई। सोमवार को शव उसके गांव आते ही घर में कोहराम मच गया।

प्राप्त सूचना के मुताबिक अमरनाथ सिंह पुत्र बब्बन सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी सितुहिया पोखरभिंडा अपने परिवार की आजीविका चलाने के लिए दुबई के पास शारजाह में स्थित युनेशिया अल्युमिनियम कंस्ट्रक्शन कंपनी में अल्युमिनियम स्लाइडिंग का काम करता था और वह 15 जनवरी 2024 को वहां से घर आने वाला था परन्तु दुर्भाग्य से 14 जनवरी 2024 को उसकी अपने ही कमरे में हृदय गति रुक जाने के कारण मृत्यु हो गई। इस घटना की जानकारी होने पर कंपनी के कर्मचारी अमरनाथ सिंह के शारजाह स्थित आवास पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने अमरनाथ सिंह को मृत्यु घोषित कर दिया। मृत्यु की सूचना जब उसे समय घर आई तो परिजनों पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। अमरनाथ की मौत के करीब महीने दिन बीतने को है इतने दिनों के बाद परिजन वहां से शव गांव मंगाने के लिए इधर-उधर गुहार लगाते रहे तब जाकर सोमवार को दोपहर बाद उसका शव पोस्टमार्टम की प्रक्रिया के बाद उसके पैतृक गांव सितूहिया टोला पोखारभिंडा पहुंचा, जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था और गांव में कोहराम मच गया। परिजनो के साथ ग्रामीण भी काफी दुखी और गमगीन दिखाई दे रहे थे। इतनी कम उम्र में अमरनाथ सिंह के चले जाने से उस परिवार की अपूरणीय क्षति हुई है। अमरनाथ सिंह अभी अविवाहित था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular