Monday, February 23, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurयुवा कांग्रेस ने किया यंग इंडिया के बोल सीजन-3 का विमोचन

युवा कांग्रेस ने किया यंग इंडिया के बोल सीजन-3 का विमोचन

अवधनामा सांवाददाता

ललितपुर। युवा कांग्रेस द्वारा एक आयोजन किया था, जिसमे यंग इंडिया के बोल सीजन-3 प्रतियोगिता का विमोचन किया गया। यंग इंडिया के बोल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया। भारतीय युवा कांग्रेस का एक महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट हैं जिसके तहत आम और सामान्य पृष्टभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को राजनीतिक मंच मुहैया कराया जाता हैं। जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस अंकित यादव ने बताया की जिस दौर में भाजपा नागरिकों की अभिव्यक्ति का आक्रमण कर रही हैं उस दौर में युवा कांग्रेस देश के युवाओं को बोलने का मंच प्रदान कर रही हैं। प्रभारी नवाजिस खान ने बताया की आम और सामान्य परिवार के युवाओं को राजनीति से जोड़कर सहभागी लोकतंत्र को मजबूत बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य हैं। पिछले दो सीजन की अभूतपूर्व सफलता के बाद अब हम तीसरा सीजन शुरू कर रहे हैं। आज देश महंगाई, बेरोजगारी, सार्वजनिक संपत्तियों की बिक्री, चीनी घुसपैठ, किसान समस्या, गिरती हुई अर्थव्यवस्था जैसे कई अन्य ज्वलंत मुद्दे हैं किंतु भाजपा सरकार इन असल मुद्दो से देश का ध्यान भ्रमित करने के लिए निरर्थक व उन्मादी मुद्दो को हवा देने का काम करती हैं। ऐसे में इस प्रतियोगिता का सीजन-3 भी देश के युवाओं की मुखर आवाज़ बनने का काम करेगा। विमोचन समारोह में संजय जाटव, रोहित कुशवाहा, नीलेश प्यासा, अजय कुशवाहा, यशवीर परमार, रोमान नेता, साहिल खान समेत अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular